IPS Officer Vinay Tiwari | Vinay Tiwari on Sushant Singh Rajput Death Probe; Says Bihar Police Investigation Was Moving In Right Direction | बिहार पुलिस की जांच सही दिशा में बढ़ रही थी, मुझे क्वारैंटाइन नहीं करते तो और सबूत मिलते: विनय तिवारी

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • IPS Officer Vinay Tiwari | Vinay Tiwari On Sushant Singh Rajput Death Probe; Says Bihar Police Investigation Was Moving In Right Direction

पटना12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि मेरे जाने से पहले मुंबई पुलिस को सबकुछ नियमानुकूल बताया गया था फिर भी मुझे क्वारैंटाइन कर दिया गया। (फाइल फोटो)

  • चार-पांच दिन में जांच में और प्रगति होती तथा कुछ और लोगों से पूछताछ की जाती
  • कुछ और सबूत जुटाए जाते, वहां क्या हुआ, यह सबने देखा है

पटना लौटने के बाद आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने शनिवार को जांच के विषय में कहा कि बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) उन्हें मुंबई में क्वारैंटाइन नहीं करता तो और सबूत मिलते। चार-पांच दिन में जांच में और प्रगति होती तथा कुछ और लोगों से पूछताछ की जाती। कुछ और सबूत जुटाए जाते। वहां क्या हुआ, यह सबने देखा है।

तिवारी ने कहा कि बिहार पुलिस की जांच तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही थी। मैं बिहार से मुंबई आधिकारिक दौरे पर गया था। मेरे जाने से पहले मुंबई पुलिस को सबकुछ नियमानुकूल बताया गया था। फिर भी मुझे क्वारैंटाइन कर दिया गया।

रविवार को मुंबई पहुंचकर मैं पहले से आए अपने पुलिस अधिकरियों से मिला। इसके बाद रात को बीएमसी के अधिकारियों ने नियम का हवाला देते हुए क्वारैंटाइन में रहने की बात बताई। मैंने मुंबई में प्रशासन को पूरा सहयोग दिया।

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता केके सिंह द्वारा पटना के राजीवनगर थाना में दर्ज कराए गए मामले के बाद बिहार की चार सदस्यीय पुलिस टीम जांच के लिए मुंबई भेजी गई थी। इसके बाद सिटी एसपी विनय तिवारी को भी जांच के लिए मुंबई भेजा गया, लेकिन उन्हें कोरोना के नाम पर क्वारैंटाइन कर दिया गया। शुक्रवार को बीएमसी ने आईपीएस अधिकारी को मुक्त किया था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Former Miss India Finalist Aishwarya cracks UPSC Civil Services Exam

Sat Aug 8 , 2020
New Delhi: Former Miss India Finalist Aishwarya Sheoran, aged 23 years cracked UPSC Civil Services Exam 2019. She secured an All India Rank of 93. Congratulating her, the Miss India pageant’s official Instagram account shared a post on Tuesday. Former Miss India Finalist Aishwarya who was among the top 21 […]

Breaking News

Recent Posts