- Hindi News
- National
- Haryana Faridabad Sushant Singh Rajput Death Case, Haryana CM Manohar Lal Met Sushant Singh’s Family
फरीदाबाद (भोला पांडेय)19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फरीदाबाद में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पुलिस कमिश्नर जीजा ओपी सिंह के घर पर पिता केके सिंह, बहन रानी सिंह के साथ बात करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- मनोहर लाल बल्लभगढ़ में स्कूल का उद्घाटन करने के बाद फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के घर पर पहुंचे थे
- सुशांत सिंह के जीजा और बहन रानी सिंह के पति है पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह, उनके घर पर केके सिंह से मिले मनोहर लाल
- केके सिंह को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद उन्हें न्याय जरूर मिलेगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को फरीदाबाद दौरे के दौरान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बहन से मुलाकात की। मनोहर लाल आज बल्लभगढ़ में स्कूल का उद्घाटन करने के बाद फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के घर पर पहुंचे थे, जो सुशांत के जीजा हैं। वहां पर सुशांत सिंह के पिता केके सिंह को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
ध्यान रहे, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी, जिसके मुंबई पुलिस जांच कर रही है। इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शनिवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अभिनेता के पिता केके सिंह, बहन रानी सिंह से मिले। इस दौरान जहां पिता केके सिंह कुछ बोलने की ही स्थिति में नहीं थे, वहीं बहन रानी सिंह भावुक होकर बिलख पड़ी।
बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा है कि पिछले एक साल में रिया के आपराधिक कृत्य को साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। रिया ने इस मामले में गवाह सिद्धार्थ पीठानी को भी प्रभावित किया। साथ ही सिद्धार्थ ने बिहार पुलिस के ईमेल को रिया को लीक किया। केके सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि इस मामले की जांच सीबीआई को ही करने दी जाए। रिया की याचिका निष्प्रभावी हो चुकी है और केस की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। इसी अपील संबंधी आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
0