पहली तिमाही में एबॉट इंडिया को मिला 54.22 प्रतिशत का लाभ

नई दिल्ली। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी कि भारतीय सहयोगी एबॉट इंडिया का  वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का शुद्ध लाभ 54.22 प्रतिशत बढ़कर 180.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2019-20  की समान तिमाही में कंपनी ने 116.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,064.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 998.89 करोड़ रुपये रही थी। 

उल्लेखनीय है कि एबॉट लेबोरेटरीज एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण और स्वास्थ्य देखभाल कंपनी है जिसका मुख्यालय एबट पार्क, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इसकी अनुषांगिक इकाई एबोट इंडिया लिमिटेड जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई में है ।1888 में कंपनी की स्थापना शिकागो के चिकित्सक वालेस केल्विन एबॉट ने की थी। 

 

यह खबर भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में 5 कोरोना पॉजिटिव ने तोडा दम, मरने वालों की कुल संख्या 455

यह खबर भी पढ़े: सरकार गिराने की कथित साजिश मामले में आया नया मोड़, SOG ने दिया ये बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

KP Sharma Oli | Nepal Political Crisis Latest News Updates: Pushpa Kamal Dahal Prachanda To His Party Workers Says Be Ready | प्रधानमंत्री ओली के मुख्य विरोधी प्रचंड ने कहा- बुरे वक्त के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता; दोनों नेताओं के बीच 10वीं बातचीत भी बेनतीजा

Sat Aug 8 , 2020
Hindi News International KP Sharma Oli | Nepal Political Crisis Latest News Updates: Pushpa Kamal Dahal Prachanda To His Party Workers Says Be Ready काठमांडूएक घंटा पहले पुष्प कमल दहल प्रचंड (बाएं) केपी शर्मा ओली (दाएं) को प्रधानमंत्री पद से हटाने और पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की […]

Breaking News

Recent Posts