सिलीगुड़ी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के मकसद से पूरे राज्य में लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को सिलीगुडी सहित पूरे उत्तर बंगाल की रफ्तार थम सी गई। हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन लगाने की राज्य सरकार की योजना के तहत शनिवार को सभी दुकानें, बाजार, सरकारी व निजी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहे और परिवहन के सभी माध्यम सड़कों से नदारद रहे।
सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की गतिविधियां बंद रहीं। वही, लॉकडाउन को देखते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने सुबह से ही गली, मौहल्ले, चौक – चौराहों में धड़ पकड़ अभियान चलाया। इस दौरान लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में 32 लोगों को हिरासत में लिया गया।
वही दूसरी ओर जलपाईगुड़ी कोतवाली पुलिस ने जलपाईगुड़ी के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 22 लोगों को हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए हफ्ते में 2 दिन पूर्ण लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया था।
यह खबर भी पढ़े: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की सुशांत के पिता केके सिंह व बहन रानी से मुलाकात
यह खबर भी पढ़े: राहत: भोपाल से फिर 89 व्यक्ति कोरोना को हराकर पहुंचे अपने घर, रिकवरी रेट 70.4 फीसदी
