Newly built 200 bed Kovid Hospital in Ambedkar Nagar to be started from today | अंबेडकर नगर में नवनिर्मित 200 बेड का कोविड अस्पताल आज से शुरू हाे जाएगा

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • आठ मंजिला अस्पताल 600 बेड की क्षमता के साथ बनाया जा रहा है, होगा फायदा

दिल्ली सरकार के बुराड़ी अस्पताल के बाद अंबेडकर नगर का नवनिर्मित कोविड अस्पताल 200 बेड के साथ रविवार को कोरोना मरीज के लिए शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को दोपहर 12 बजे अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। आठ मंजिला अस्पताल 600 बेड की क्षमता के साथ बनाया जा रहा है। फिलहाल यहां पर पांचवी और छठवीं मंजिल पर कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए 200 बेड होंगे। अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए सभी शुविधाएं होंगी। सभी बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर कैजुअल्टी होगी। इसके अलावा अस्पताल में फ्लू क्लीनिक भी होगा। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए 200 बेड के साथ शुरू होगा। यहां पर 180 से ज्यादा स्टाफ तैनात होगा।

इनमें 20 डॉक्टर, 20 नर्स, 15 पैरामेडिकल स्टॉफ है। यह स्टॉफ को स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे अस्पतालों से अंबेडकर नगर के अस्पताल में तैनात किया है। इसके अलावा अस्पताल में ठेके पर 40 एनओ, 50 सिक्योरिटी गार्ड और 30 सफाई कर्मचारी को लिया है।

अस्पताल के लिए स्वीकृत है 185 पद

दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि अंबेडकर नगर के अस्पताल के लिए सरकार शुरूआत में ओपीडी शुरू करने के लिए 185 पद स्वीकृत किए है। इनमें डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, सफाई कर्मचारी समेत अन्य स्टॉफ शामिल है। अब अस्पताल स्वीकृत पदों को भरने के लिए भी जल्द ही कार्रवाई शुरू करेंगा।

600 बेड का अस्तपाल 180 करोड़ में बना

अंबेडकर नगर का 600 बेड का अस्पताल का निर्माण 180 करोड़ रुपए में हुआ है। इससे पहले 125 करोड़ रुपए मे 200 बेड का अस्पताल स्वीकृत था, जिस दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने 200 से बढ़ाकर 600 बेड कर दिया। इसमें अतिरिक्त 55 करोड़ रुपए का खर्च आया।

50 बेड का आईसीयू भी है प्रस्तावित

50 बेड का आईसीयू भी प्रस्तावित है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लॉट तैयार किया जा रहा है। इसको तैयार होने में करीब दो से डेढ़ महीने का समय लगेगा। सबकुछ योजना के अनुसार रहने पर अस्पताल में आईसीयू की भी सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।

एलएनजेपी अस्पताल होंगे गंभीर मरीज रैफर : अंबेडकर अस्पताल में कम गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां पर सभी बेड पर ऑक्सीजन मरीजों को उपलब्ध कराने की सुविधा होगी। यदि किसी मरीजों को गंभीर लक्षण होंगे तो उसे एलएनजेपी अस्पताल रैफर किया जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: Covid-19 death toll surpasses 2,000 - kolkata

Sun Aug 9 , 2020
The coronavirus toll in West Bengal crossed 2,000 Saturday and its caseload the 90,000 mark, according to a bulletin of the state health department. The number of active cases in the state crossed the 25,000 mark, the bulletin said. Click here for full Covid-19 coverage The toll reached 2,005 after […]

Breaking News

Recent Posts