- Hindi News
- Utility
- Post Office Saving Scheme ; Saving Scheme ; Investment ; Senior Citizen Scheme ; You Can Get A Return Of More Than 9500 Rupees Every Month By Investing In The Post Office Senior Citizen Savings Scheme
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

इस स्कीम के तहत 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है
- इस स्कीम के तहत आपको 7.4 फीसदी ब्याज की पेशकश की जाती है
- इस स्कीम के तहत 1000 रुपए से अकाउंट खोला जा सकता है
कई लोग रिटायरमेंट के बाद मंथली इनकम कैसे होंगे इस बात को लेकर चिंता में रहते हैं। रिटायरमेंट के बाद लोग सुकून से अपना जीवन बिता सकें इसके लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं इन्ही में से एक है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम। इस स्कीम के तहत आपको 7.4 फीसदी ब्याज की पेशकश की जाती है, यानी इस स्कीम में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज मिलता है। इसमें निवेश करके आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। हम आपको आज इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।
कितना कर सकते हैं निवेश?
इस स्कीम के तहत 1000 रुपए से अकाउंट खोला जा सकता है जबकि इसमें अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश किए जा हैं। खाता खुलवाने के लिए 1 लाख रुपए से अधिक जमा करने पर चेक से देना होगा।
5 साल का रहता है मैच्योरिटी पीरियड
इस स्कीम के तहत 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है लेकिन 1 साल के बाद भी प्रीमेच्योर विद्ड्रोल किया जा सकता है। 1 साल बाद प्रीमेच्योर विदड्रॉल पर जमा राशि का 1.5 फीसदी शुल्क लिया जाता है। 2 साल बाद 1 फीसदी राशि कटती है।
सीनियर सिटीजन स्कीम में निवेश से कितना फायदा?
अगर आप सीनियर सिटीजन स्कीम में 15 लाख रुपए 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो सालाना 7.4 फीसदी की ब्याज दर से 5 साल बाद आपको करीब 21.69 लाख रुपए मिलेंगे। यानि आपको 6.69 लाख रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।
इनकम टैक्स छूट का मिलता है लाभ
इस स्कीम के तहत निवेश करने पर 1 अप्रैल, 2007 से इनकम टैक्स एक्ट 1961 (Income Tax Act, 1961) के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स छूट का लाभ मिल रहा है।
कौन कर सकता है निवेश?
60 साल या उससे अधिक आयु के बाद अकाउंट खोला जा सकता है। VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इस स्कीम के तहत जॉइंट खाता भी खुलवा सकते हैं। अपने खाते में किसी को नॉमिनी भी बना सकते हैं।
कैसे और कहां खोल सकते हैं अकाउंट?
देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसके तहत खाता खोलना बेहद आसान है आपको बस पोस्ट ऑफिस जाकर अकाउंट खोलने का फार्म भरकर आधार कार्ड के साथ जमा करना होगा। अगर आप VRS लेने के बाद अकाउंट खोलते हैं तो आपको इसका प्रूफ देना होगा।
0
