Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | भाजपा नेता मनोज तिवारी का दावा- अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, 7 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था; देश में कुल 21.55 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट 1 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। -फाइल फोटो

  • बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 52 हजार 135 ठीक हुए, 875 की मौत हुई
  • महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 12 हजार 822 केस आए, 1 हजार 80 नए केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी। शाह की रिपोर्ट 2 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 हजार 156 मरीज मिले और 52 हजार 135 मरीज ठीक हो गए। गुजरात, केरल, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बीते 24 घंटे में जितने नए केस आए, उनसे ज्यादा मरीज ठीक हो गए। इनके अलावा दादरा एवं नगर हवेली, चंडीगढ़ और मिजोरम में नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बराबर रही।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 21.55 लाख केस आ चुके हैं। अच्छी बात है कि इनमें से 14.81 लाख से ज्यादा ठीक हो गए हैं। 6.30 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 43 हजार 482 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 12 हजार 822 संक्रमित मिले। यहां एक दिन में पहली बार इतने केस आए। इसके साथ ही राज्य में कुल केस का आंकड़ा भी 5 लाख के पार हो गया। 10 हजार 80 नए केसों के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

अपडेट्स…

  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 14.79 लाख से ज्यादा हो गई है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। यह अब बढ़कर 68.32% हो गया है जबकि मृत्यु दर 2.04% है। देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 171 सैंपल की जांच हो चुकी है।
  • केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने ट्वीट करके यह खबर दी।

5 राज्यों का हाल
1. महाराष्ट्र:
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में बीते 24 घंटे में 7 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,604 पहुंच गई। उधर, पुणे में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में सबसे ज्यादा हो चुकी है। कुल केस 1 लाख 264 आए हैं। इनमें से 30 हजार से ज्यादा एक्टिव पेशेंट हैं। यहां 2290 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पुणे में 3 जंबो कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। हर सेंटर में 600 ऑक्सीजन बेड और 200 आईसीयू बेड लगाये गए हैं।

2. मध्यप्रदेश: अनलॉक-3 को लेकर राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, त्योहारों पर बाहर निकलने की छूट नहीं मिलेगी। बाजार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। नाइट कर्फ्यू सुबह 5 बजे तक होगा। राज्य में भोपाल समेत बाकी जगहों पर सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन रहेगा। होटल और रेस्त्रां अब रात 10 बजे तक खुल सकेंगे, लेकिन उन्हें इस बार गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। इंदौर प्रशासन ने सिर्फ 56 दुकानों को ही पूरी तरह खोलने की अनुमति दी है।

3. उत्तरप्रदेश: राज्य के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी होम अवनीश अवस्थी ने कहा कि हम कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करा रहे हैं। नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी तक धारा 188 के अंतर्गत कुल 1 लाख 74 हजार एफआईआर दर्ज की गई है। 66 हजार 600 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है और चेकिंग के दौरान 59 करोड़ 13 लाख रुपए वसूले जा चुके हैं।

4. राजस्थान: राज्य में शनिवार को 499 केस सामने आए। अलवर में 91, कोटा में 85, नागौर में 52, उदयपुर में 47, अजमेर में 46, जयपुर में 42, बाड़मेर में 27, सीकर में 26 और बांसवाड़ा में 25 मरीज मिले हैं। उधर, झुंझुनूं में 19, डूंगरपुर में 18, झालावाड़ में 11, टोंक में 7, बीकानेर में 2, चित्तौड़गढ़ में 1 संक्रमित मिला। राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बारां और कोटा में 3-3, जयपुर में 2, बीकानेर, प्रतापगढ़ और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई।

5. बिहार: राज्य में कोरोना सैंपल की जांच से लेकर कुल संक्रमितों की संख्या तक में बढ़ोतरी का लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 71 हजार 520 कोरोना सैंपल की जांच हुई। इनमें 3646 नए संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में संक्रमण की दर लगातार घट रही है। 31 जुलाई को संक्रमण दर 13.12% पर पहुंची थी, जो 7 अगस्त को 5.09% रह गई है। यानी इंफेक्शन रेट आधा से भी कम हो गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Condos join drive to help senior citizens in Kolkata | Kolkata News

Sun Aug 9 , 2020
KOLKATA: A couple of days after chief minister Mamata Banerjee asked the civic bodies and cops to take care of the needs of elderly people staying at high-rises amid the pandemic, housing societies on Saturday showed their active interest in tying up with ward coordinators, civic officials at the borough […]

Breaking News

Recent Posts