बंगाल में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा प्रभाव : दिलीप

कोलकाता। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सरकार ने कोई सटीक कदम नहीं उठाया तो राज्य की दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। घोष रविवार को मालदा जाने के पूर्व न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से असक्षम है। पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों का दौरा करना पड़ता है। बिस्तर कहीं नहीं मिला है। 

पुलिस एवं स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं। राज्य सरकार को पुलिस, प्रशासन सहित विशेषज्ञों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को उन राज्यों से भी बात करनी चाहिए जिन्होंने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में सफलता पायी है। जैसे दिल्ली सरकार ने कोरोना पर लगाम लगाने में सफलता पायी है। सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए।

घोष ने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति बनी रही तो दुर्गापूजा के आम लोग बाहर नहीं जा पायेंगे और विधानसभा चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो अगले साल विधानसभा चुनाव सही समय पर नहीं होंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 2021 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति चुनावी नुकसान का कारण बन सकती है। 

यह खबर भी पढ़े: जन्माष्टमी पर पंचामृत के भोग से खुश होंगे कन्हैया, मिलेगा मनचाहा वरदान

यह खबर भी पढ़े: रविवार, 09 अगस्त: जानिए, आज के सोने-चांदी का भाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Wonho announces mini-album titled Love Synonym to release on September 4 along with lead track ‘Right For Me’ : Bollywood News

Sun Aug 9 , 2020
It’s happening. K-pop star Wonho will make his solo debut soon. The 27-year-old musician has been working on his solo work for quite some time. On Sunday, August 9, he announced his first mini-album Part 1 ‘Love Synonym’ that will release on September 4, 2020. Along with the album, he will drop […]

Breaking News

Recent Posts