कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा है कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बहाल रखने के लिए सारे प्रयास किए जाने की जरूरत है।
भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं बरसी पर राज्यपाल ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया।
आज का दिन लोकतंत्र को बहाल रखने का संकल्प लेने का भी दिन है। स्वतंत्रता और लोकतंत्र को बचाने और बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लगातार दावा करते रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया है और विपक्ष के अधिकारों को खत्म करने के दावे भी किए हैं। इसे लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कटघरे में खड़ा किया है।
यह खबर भी पढ़े: ममता ने किया आदिवासियों के विहंगम विकास का दावा
यह खबर भी पढ़े: जन्माष्टमी विशेष: श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है यह मिठाई, जानें इसे बनाने विधि
