Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना पड़ रहा; दुनिया में अब तक 82.74 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 46 हजार 390 लोगों की मौत, जबकि 43.33 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 22.08 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 19 हजार 132 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 01:37 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 46 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 74 हजार 587 हो गया है। अब तक 43 लाख 33 हजार 411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना पड़ रहा है। यह टनल रूस की ही कंपनी ने बनाई है। देश में 24 घंटे में 7943 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 194 लोगों की जान गई है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,08,402 1,19,132      9,03,042
ब्राजील 9,28,834  45,456 4,64,774   
रूस  5,53,301 7,478 3,04,342
भारत 3,54,161 11,921 1,87,552 
ब्रिटेन 2,98,136 41,969 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,408 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,37,500 34,405 1,78,526   
पेरू 2,37,156 7,056   1,19,409
ईरान 1,92,439 9,065 1,52,675
जर्मनी 1,88,382 8,910 1,73,100

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: 45 हजार मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यह फोटो ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया की है। यहां स्थानीय कलाकार कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित
इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।

बीजिंग: 31 नए मरीज मिले
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1255 उड़ाने रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

बीजिंग के एक स्टेडियम में कोरोना की जांच के लिए लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां मंगलवार को 31 नए मामले सामने आए हैं।

स्पेन: ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन किया जा सकता है

स्पेन का कहना है कि वह अपने यहां आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन कर सकता है। स्पेन में अगले हफ्ते से यूरोपीय देशों के लिए सीमा खोली जा रही है। यहां अब तक संक्रमण के 2.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

स्पेन में काम करने के बेहतर माहौल और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।

पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संक्रमण से बचाने के लिए रूस की कंपनी ने स्पेशल डिसइन्फेक्ट टनल बनाया है।

इजराइल: 258 नए मामले
इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal muted, CM Mamata Banerjee decides to skip PM Narendra Modi’s virtual meet with CMs | Kolkata News

Wed Jun 17 , 2020
KOLKATA: West Bengal CM Mamata Banerjee will not be attending the CMs’ virtual meeting with PM Narendra Modi on Wednesday. The decision came after Bengal was missing from the list of states whose CMs have been invited to speak during Wednesday’s meeting. The CM’s office has not yet decided whether […]

Breaking News

Recent Posts