कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वैसे तो पूरे राज्य में महामारी कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैलता जा रहा है, लेकिन राजधानी कोलकाता और उत्तर 24 परगना में सबसे अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक राजधानी कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 684 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से यहां पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 27241 हो गई है।
हालांकि राहत वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 628 लोग स्वास्थ्य हुए है जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 19334 पर पहुंच गई है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 20 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 927 पर पहुंच गई है। अभी भी महानगर कोलकाता में 6980 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।
उत्तर 24 परगना भी संक्रमण के मामले में राजधानी कोलकाता को टक्कर दे रहा है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 653 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 19967 हो गई है।
हालांकि 24 घंटे के दौरान कुल 584 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 13840 पर पहुंची है। 463 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 19 लोग पिछले 24 घंटे में मारे गए हैं। इस जिले में अभी भी 5661 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कुल 92615 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 65124 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2005 की मौत हो चुकी है। अभी भी 25486 एक्टिव मामले हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
यह खबर भी पढ़े: सरकार ने किसी के फोन टेप नहीं करवाए, न करवाएगी : गहलोत
यह खबर भी पढ़े: देवघर में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने पर रहस्यमय परिस्थितियों में छह लोगों की मौत
