Robbers in police uniform, wife of rice businessman threatened, robbed Rs 3.20 lakh and jewelry | पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे, चावल व्यवसायी की पत्नी काे धमकाया, 3.20 लाख रुपए व जेवर लूटे

भागलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • हबीबपुर के आनंद नगर कॉलोनी में शनिवार शाम काे हुई घटना, कुर्की वारंट के नाम पर घर की तलाशी ली

हबीबपुर के आनंद नगर कॉलोनी में शनिवार शाम सवा सात बजे कुर्की वारंट के नाम पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने चावल व्यवसायी निरंजन साह उर्फ नीरज के घर से 3.20 लाख कैश और दो लाख के जेवर लूट लिये। वारदात के वक्त व्यवसायी घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी नम्रता देवी को बदमाशों ने पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर लूटपाट की।
महिला के भीतर वर्दी का ऐसा खौफ समाया था कि बदमाशों को न हथियार की जरूरत पड़ी न मारपीट करनी पड़ी। बस धमकाने मात्र से ही महिला ने अलमारी खोल कर बदमाशों को कैश-जेवर दे दिये। घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद घटना की सूचना मिली ताे हबीबपुर पुलिस के हाेश उड़ गए। देर रात सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह व हबीबपुर थानेदार शंभु पासवान मौके पर पहुंचे। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चावल व्यवसायी मूल रूप से गोनूधाम के रहने वाले हैं। दो साल पहले आनंद नगर में घर बनाया है।
महिला नहीं समझ पाई कि उसके घर लूट हुई है
महिला ने बताया कि दो बाइक पर सवार तीन लोग आए। उसमें एक चितकबरा वर्दी में था। उनलोगों ने खुद काे पुलिस बताया और कहा कि आपके पति के नाम से कुर्की वारंट है। इसके बाद वर्दीधारी लुटेरे के कहने पर महिला ने उनसे पति की माेबाइल पर बात कराई। व्यवसायी ने कहा कि वह घर आ रहा है। इस बीच लुटेरों ने महिला काे धमकाया और पुलिस की तरह पूरे घर को सर्च करने लगे। बेडरूम में जाकर अलमारी खुलवाई और 3.20 लाख कैश, सोने का चेन, सोने का लॉकेट, मनटीका व एक जोड़ा पायल ले लिया और फरार हाे गए। लूटपाट के बाद भी महिला नहीं समझ पाई कि उनके घर लूट हुई है। पति लौटे तो हबीबपुर पुलिस को सूचना दी।

घबराए व्यवसायी ने चौक पर चेकिंग कर रहे थानेदार को नहीं दी घटना की जानकारी
व्यवसायी खुद भी बाइक से हबीबपुर थाना जाने को निकले तो रास्ते में दाऊदबाट चौक पर थानेदार शंभु पासवान ने चेकिंग के लिए व्यवसायी को रोका। लेकिन व्यवसायी ने वहां थानेदार को घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया। व्यवसायी हबीबपुर थाना पहुंचे और वहां मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने से थानेदार को घटना की जानकारी मिली। अगर व्यवसायी पहले चेकिंग के दाैरान ही थानेदार को घटना के बारे में बता देते तो अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना थी। पुलिस को घटना में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है।
शक के ये हैं 5 बिंदु
1. व्यवसायी के घर सीसीटीवी कैमरा खराब था। जिसकी जानकारी वर्दीधारी लुटेरों को थी। इसलिए एक के चेहरे पर मास्क भी नहीं था।
2. नीरज व्यवसायी काे निक नेम है, यह जानकारी सिर्फ व्यवसायी की पत्नी और पड़ोसियों को है। लुटेरों ने निक नेम से उसे खोजा।
3. वारदात के समय व्यवसायी अपने पड़ोसी प्रेम के साथ परबत्ता में थे। इसी दौरान प्रेम को उनकी पत्नी ने फोन बताया कि निरंजन के यहां पुलिस आई है। तब प्रेम ने साथ घूम रहे निरंजन को बताया कि उसके घर पुलिस आई है।
4. लुटेरों ने जब निरंजन को खोजा तो उनकी पत्नी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से मेरे पति बाहर हैं। तब एक लुटेरे ने कहा कि शनिवार दोपहर में निरंजन को देखा गया है।
5. व्यवसायी की पत्नी ने बताया कि मोहल्ले में दो साल हो गए, लेकिन कभी कोई पड़ोसी नहीं आता था। शनिवार दोपहर को पहली बार पड़ोस की महिलाएं आई थीं, जो ऊपर के खाली कमरा को किराए पर लेने की बात कह रही थीं।

लुटेराें ने कहा-वारंट है, फिर कैश और जेवर लेकर चले गए

दो बाइक पर सवार तीन लोग आए। एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उसी वर्दीवाले ने कहा कि हमलोग पुलिस हैं। तुम्हारे पति नीरज के नाम से कुर्की वारंट है। यह सुनकर मैं घबरा गई। पड़ोसी महिलाएं अपने घर चली गयीं। इसके बाद तीनों बदमाश भीतर आए गए और घर में पति को खोजने लगे। मैंने अपने फोन से वर्दीधारी की पति से बात भी कराई। इसके बाद सभी बेडरूम में घुस गए। धमका कर अलमारी खुलवाया और कैश व जेवर लेकर चले गए। (जैसा कि व्यवसायी की पत्नी ने भास्कर काे बताया)

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Now 'boat ambulance' service to be launched in Maharashtra

Mon Aug 10 , 2020
Mumbai, Aug 9 : The Maharashtra government has given the green signal for launching a “boat ambulance-cum-mobile medical unit” service between Mumbai and Raigad, on an experimental basis, an official said here on Sunday. The tendering process has been cleared for the service – which was due to be launched […]

Breaking News

Recent Posts