सीमा सुरक्षा बल द्वारा फेंसिडिल बोतल सहित तीन भारतीय तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पर सीमा चौकी, नवादा, के इलाके में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से 671 फेंसिडिल की बोतलें समेत तीन भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

तस्कर दो अलग-अलग गुटों में लगभग 15 से 20 की संख्या में दो समूह बनाकर अलग-अलग समय में सीमावर्ती क्षेत्र से फेंसिडिल बोतलें बांग्लादेश के तरफ फेंकने के मनसूबों से वहां आए थे। 

लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा दिखाई तत्परता के कारण तीन फेंसिडिल तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मंगल मण्डल, (21), सुभाष मण्डल, (23), खगन मण्डल (40) बताया है। साथ ही पूछताछ के दौरान उन्होंने इलाके के कई अन्य फेंसिडिल तस्करों के नाम भी उजागर किए है। 

जब्त किए गए सामान के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस स्टेशन-गुलाबगंज जो कि पी-एस-कालियाचक के अधीन हैं, को सौंप दिया गया है। चालू वर्ष के दौरान अब तक 49,500 फेंसिडिल की बोतलें और 28 भारतीय तस्कर जबकि एक बांग्लादेशी तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। 

यह खबर भी पढ़े: आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब अगले साल क्रिसमस पर होगी रिलीज

यह खबर भी पढ़े: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को लगाएं यह विशेष भोग, मिलेगा शुभाशीष



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chunky Panday reveals that he was banned before the release of his debut film Aag Hi Aag  : Bollywood News

Mon Aug 10 , 2020
Actor Chunky Panday made his debut on screen with the 1987 film Aag Hi Aag. However, despite being signed for two films by producer Pahlaj Nihalani he did not have a smooth start. In an interview with a tabloid, Chunky Panday revealed that he was banned even before his first […]

Breaking News

Recent Posts