Sushant Singh Rajput Suicide Case: Rhea Chakraborty’s ITR Details Reveals Shocking Things About Her Income And Expenditure | दो साल में 37 लाख रुपए की कमाई, फिर भी 76 लाख रुपए के शेयर खरीदे, एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बेची

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दो केंद्रीय एजेंसियां ईडी और सीबीआई जांच कर रही हैं।

  • 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में रिया की कमाई करीब 50 हजार रुपए तक घट गई थी
  • रिया ने प्रॉपर्टी बेचकर 2017-18 में 45 लाख और 2018-19 में 58 लाख रुपए कमाए थे

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में मनी लॉन्डरिंग का आरोप झेल रहीं रिया चक्रवर्ती के आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न्स) की डिटेल से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, 2017-18 में रिया ने अपनी कमाई 18.85 लाख रुपए दर्शाई थी। जबकि 2018-19 में उन्होंने अपनी कमाई 18.35 लाख रुपए दिखाई थी। इसके बावजूद इन दोनों सालों में उन्होंने जो निवेश किया था, वह कमाई से बहुत ज्यादा है। प्रवर्तन निदेशालय रिया की इस अतिरिक्त कमाई के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

रिया के निवेश और संपत्ति में जो बढ़त हुई वह इस प्रकार है:-

  • 2018-19 में रिया के फिक्स एसेट 9 लाख रुपए तक पहुंच गए थे, जो इससे पहले महज 96 हजार रुपए के थे।
  • 2017-18 में रिया की कमाई 18.85 लाख रुपए थी। लेकिन उन्होंने 34 लाख रुपए के शेयर खरीदे थे। यह उन्होंने कैसे किया? ईडी यह पता लगाने का कोशिश कर रहा है।
  • 2018-19 में रिया का शेयर होल्डर फंड 34 लाख से बढ़कर 42 लाख तक पहुंच गया। यानी दो साल में रिया ने 76 लाख रुपए के शेयर खरीदे।
  • रिया के एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में फिक्स डिपॉजिट्स की जांच भी ईडी कर रहा है।
  • आईटीआर में 2017 से 2019 के बीच हुए किसी बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है।

दो साल में रिया ने एक करोड़ की प्रॉपर्टी बेची

आईटीआर से जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, वह यह कि रिया ने 2017-18 में प्रॉपर्टी बेचकर 45 लाख रुपए कमाए थे। जबकि 2018-19 में उन्होंने 58 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। दोनों साल का हिसाब जोड़े तो रिया ने एक करोड़ तीन लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। हालांकि, दो साल में महज 37.2 लाख रुपए कमाकर उन्होंने यह प्रॉपर्टी कैसे बनाई थी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ईडी ने रिया से प्रॉपर्टीज के पेपर्स मांगे हैं।

सुशांत की दो कंपनियों की जांच हो चुकी है

रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी ने सुशांत की दो कंपनियों की जांच पूरी कर ली है। उनकी एक कंपनी हरियाणा के पते पर रजिस्टर्ड है, जिसकी जांच अभी होनी बाकी है। ईडी रिया, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। लेकिन उन्होंने अब तक संतोषजनक जवाब नहीं दिए। मामले में रिया के सीए रितेश शाह, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैट-मेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की जा रही है।

रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. रिया की प्रॉपर्टी से जुड़ी इनसाइड स्टोरी:रिया चक्रवर्ती की 3 करोड़ की प्रॉपर्टी की जांच कर रहा ईडी, 2018 और उसके बाद खरीदे गए ये तीनों फ्लैट्स

2. सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला:ईडी को एक्टर के खातों में नहीं मिले 15 करोड़ रुपए, शक- रिया और उनके भाई शोविक ने फर्जी शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर की रकम

3. सुशांत केस में करोड़ों के लेनदेन का दावा:सालभर के अंदर अभिनेता के दो सीए के खातों में ट्रांसफर हुए थे 2.63 करोड़, दो एफडी से भी दो दिन में काटे गए थे 2.5 करोड़ रुपए

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rhea Chakraborty Speaks Against Nitish Kumar in Affidavit to Supreme Court, Says ‘Bihar CM Responsible For FIR’ in Her Name

Mon Aug 10 , 2020
পরবর্তী খবর খুঁজে পেলেন খুশি! সুশান্তের মৃত্যুর পর ২ শিশুকে কোলে নিয়ে হাসি মুখে অঙ্কিতা Source link

Breaking News

Recent Posts