Corona rising again due to outsiders in the capital | राजधानी में बाहरी लोगों की वजह से फिर बढ़ रहा कोरोना

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश की राजधानी ने जुलाई के महीने में कोरोना वायरस की रफ्तार पर काबू पाना शुरू कर दिया था। मगर पिछले कुछ दिन से फिर नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को देश की राजधानी से 1,404 नए मामलों का पता चला और 16 मरीजों की मौत हुई। हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में कोविड मामलों का ट्रेंड कम हो रहा है।

उन्होंने मामले बढ़ने के पीछे बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराया। सत्येंद्र जैन ने दो-टूक कहा, “कुछ रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह ये है कि दिल्ली से बाहर के बहुत सारे लोग यहां आकर टेस्ट करा रहे हैं। इसके चलते यहां पर पॉजिटिव केसेज की संख‍या बढ़ रही है। नहीं तो, दिल्ली में कोविड-19 मामलों का ट्रेंड घट रहा है।” उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में इस वक्त कोरोना के 10,668 ऐक्टिव केस हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

পোলক স্ট্রিটের বহুতলে বিধ্বংসী আগুন, ভেতরে আটকেপড়া একজনকে উদ্ধার করল দমকল

Mon Aug 10 , 2020
বিকেলে হঠাত্ই এলাকায় ধোঁয়া দেখতে পান মানুষজন। খবর যায় দমকলে Source link

Breaking News

Recent Posts