अभी समय है राष्ट्र को प्राथमिकता देने का : राज्यपाल

कोलकाता। लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय जवानों की शहादत को लेकर शुरू हुई राजनीति पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि अभी समय सेना के साथ एकजुटता दिखाते हुए राष्ट्र को प्राथमिकता देने का है।

बुधवार अपराह्न राज्यपाल ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज सभी के लिए समय है कि हम अपने बहादुर सेनाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र को प्राथमिकता दें। हमारे सैनिक राष्ट्र की पूर्णता और संप्रभुता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने को हमेशा तैयार रहते हैं। भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी एकजुटता है। 

राज्यपाल ने यह ट्वीट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस ट्वीट पर रिट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सैनिकों की शहादत पर परिजनों को सांत्वना दी है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात गलवान में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। 

यह खबर भी पढ़े: सलमान खान की इस एक्ट्रेस में दिखे कोरोना के लक्षण, बोलीं- एक बार फिर से मुसीबत में हूं सलमान, कृप्या मेरी मदद करें

यह खबर भी पढ़े: इन लोगों के लिए घातक हो सकता है पपीता, खाने से पहले जरूर पड़ ले ये खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

In the COVID Era, Dental Appointments Won't Be the Same

Wed Jun 17 , 2020
By Dennis ThompsonHealthDay Reporter TUESDAY, June 16, 2020 (HealthDay News) — Dental offices responded to COVID-19 lockdowns in much the same way as other medical professions, halting routine visits and only providing emergency care to patients in dire need. But now that stay-at-home orders are lifting, many dentists are reopening, […]

Breaking News

Recent Posts