42 fertilizer license suspended | 42 खाद विक्रेताओं का लाइसेंस सस्पेंड, आठ थाेक दुकानदाराें से पूछा शाेकाॅज, तीन दिन में मांगा जवाब

भागलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • एक्शन } खाद के स्टाॅक में पकड़ी गई है गड़बड़ी, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

जिले में खाद के स्टाॅक में गड़बड़ी मिलने के बाद साेमवार काे कृषि विभाग ने 42 खाद विक्रेताओं का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आठ थाेक विक्रेताओ से शाेकाॅज किया है। डीएओ केकेझा ने ये कार्रवाई की है। डीएओ ने कहा है कि कृषि निदेशालय डीबीटी सेल पटना के एमएफएमएस पाेर्टल से प्राप्त खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की सूची के आधार पर दस अगस्त काे जिन उर्वरक विक्रेताओं के गाेदाम में काफी अधिक मात्रा में यूरिया की उपलब्धता पाई गई है। पाेश मशीन से बिक्री किए गए खाद में भी भिन्नता है।

सभी विक्रताओं से कहा गया है कि पत्र मिलने के तीन दिनाें के अंदर शाेकाॅज का जवाब दें। अन्यथा उनके खाद के लाइसेंस काे रद्द कर दिया जाएगा। इनमें गाेराडीह, जगदीशपुर, कहलगांव, खरीक, नारायणपुर, नवगछिया, पीरपैंती, सबाैर, शाहकुंड, सन्हाैला, सुल्तानगंज, गाेपालपुर आदि प्रखंड के खाद विक्रेता शामिल हैं। इनमें से 37 विक्रेताओं का लाइसेंस डीएओ ने समीक्षा के बाद निलंबित किया है ताे पीरपैंती, नारायणपुर व गाेपालपुर के पांच विक्रेताओं का लाइसेंस कृषि निदेशालय स्तर पर समीक्षा के बाद की गई है।

पीरपैंती के खाद विक्रेताओं का सबसे अधिक निलंबित हुआ है लाइसेंस
गाेराडीह के छह, जगदीशपुर के एक, कहलगांव के दाे, खरीक के एक, नारायणपुर के दाे, नवगछिया के सात, पीरपैंती के 12, सबाैर के एक, शाहकुंड के तीन, सन्हाैला के दाे, सुल्तानगंज के तीन, गाेपालपुर के दाे विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया है। पीरपैंती में सबसे अधिक खाद विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया है। पांच विक्रेताओं ने आधार कार्ड के बदले वाेटरआईडी कार्ड पर खाद बेची है।

नियम के अनुसार नहीं बेचने पर कार्रवाई
जिले के 42 खुदरा विक्रेताओं के लाइसेंस काे निलंबित किया गया है। आठ थाेक विक्रेता से शाेकाॅज किया गया है। जिले में पहले जहां 16 हजार एमटी यूरिया ऑनलाइन निगरानी में विक्रेताओं के गाेदाम में दिख रहा था अब विभागीय शिकंजा कसने पर ये अब आठ हजार एमटी दिख रहा है। यूरिया की बिक्री नियम के अनुसार नहीं करने पर विक्रेेताओं के लाइसेंस काे कैंसिल कर दिया जाएगा। -कृष्णकांत झा, जिला कृषि पदाधिकारी भागलपुर

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस में काम की शुरुआत 20 बड़ी खबरों के साथ

Mon Aug 10 , 2020
आज की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: चीनी सेना के रडार की फ्रीक्वेंसी से बचाने के लिए राफेल को एलएसी से रखा जा रहा है दूर यह खबर भी पढ़े: रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, […]

Breaking News

Recent Posts