दुष्कर्म के मामले में भाजपा के केंद्रीय नेता शिव प्रकाश को कोलकाता पुलिस का नोटिस]

कोलकाता। दो वर्ष पूर्व कोलकाता के बेहला में पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस ने भाजपा के सह पर्यवेक्षक शिव प्रकाश को नोटिस भेजा है। भाजपा नेता फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्हें सात दिनों के भीतर हाजिर होने को कहा गया है।

इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट पेश किया था जिसमें शिव प्रकाश का भी नाम था। इस मामले में पहले ही तत्कालीन भाजपा नेता अमलेंदु चटर्जी की गिरफ्तारी हुई थी।  पूर्व भाजपा नेता को बाद में पीड़ित महिला से शादी करने का वादा करने पर जमानत दी गई थी।

लेकिन अमलेंदु चटर्जी शादी करने के बावजूद एक साथ नहीं रहना चाहते थे। उस मामले में शिव प्रकाश भी आरोपितों में शामिल थे। पुलिस नोटिस में कहा गया है कि भाजपा नेता शिव प्रकाश को अगले सात दिनों के भीतर बेहला पुलिस के जांच अधिकारी प्रोसेनजीत पोद्दार से मिलना होगा। शिव प्रकाश फिलहाल दिल्ली में हैं। इसीलिए पुलिस ने दिल्ली के पते पर नोटिस भेजा है। अमलेंदु चटर्जी को इस मामले के कारण भाजपा छोड़ना पड़ा था और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यह खबर भी पढ़े: Rajasthan politics: राहुल-प्रियंका से मिले पायलट, कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज

यह खबर भी पढ़े: राजनाथ सिंह ने आर्मी अस्पताल जाकर ली प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sanjay Dutt gets discharged from Lilavati hospital after being admitted for breathlessness : Bollywood News

Tue Aug 11 , 2020
Actor Sanjay Dutt, on Saturday night, was rushed to the hospital for breathlessness. He tested negative for COVID-19. After two days, the actor was discharged on Monday, August 10. Sanjay Dutt was snapped by the paparazzi as he arrived at his residence. He was seen wearing a mask and made […]

Breaking News

Recent Posts