तृणमूल ने रक्षा क्षेत्र में सुधार पर उठाए सवाल

कोलकाता। केंद्र द्वारा 101 हथियारों और सैन्य उपकरणों के आयात पर रोक लगाये जाने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को सवाल किया कि क्या देश के रक्षा उद्योग के पास इन उपकरणों का उत्पादन करने की क्षमता है?

 वरिष्ठ तृणमूल नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौगत राय ने कहा कि भारत के स्वदेशी रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार को ‘उचित रोडमैप’ बनाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह घोषणा अच्छी लग सकती है, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। केंद्र ने 101 वस्तुओं पर एक प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमारे स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में उन वस्तुओं का उत्पादन करने की क्षमता है या नहीं। अगर नहीं, तो केंद्र सरकार उसकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए क्या कर रही है।

 वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राय ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में देश के आयुध कारखानों की अनदेखी करने का प्रयास किया गया है। राय ने कहा कि एक तरफ, आप आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं और दूसरी तरफ आप अपने आयुध कारखानों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर करते हैं। यह अस्वीकार्य है। दमदम क्षेत्र से लोकसभा सदस्य राय ने कहा कि भारत में लड़ाकू जेट, पनडुब्बी और अन्य आधुनिक उपकरणों के निर्माण के लिए प्रयास किये जाने चाहिए। 

यह खबर भी पढ़े: मानवता हुई शर्मसार: चचेरे भाई ने डरा-धमका कर बहन के साथ किया दुष्कर्म

यह खबर भी पढ़े: ओडिशा में कोरोना से आज 14 लोगों की मौत, मृतकों का आकड़ा बढ़कर हुआ 286



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ফ্ল্যাটের মধ্যে পুজো করছেন সুশান্ত, ভাইরাল ভিডিয়ো

Tue Aug 11 , 2020
দিদি প্রিয়াঙ্কার সঙ্গে দেখা যায় সুশান্তকে  Source link

Breaking News

Recent Posts