राज्यपाल ने कहा- बंगाल में धर्म के लिए लड़ना जरूरी

कोलकाता। जन्माष्टमी के लिए शुभकामना देते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में धर्म के लिए लड़ना जरूरी है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जन्माष्टमी के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। 

इस मौके पर हमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश को ध्यान में रखा जाना चाहिए। कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि अगर तुम धर्म के लिए नहीं लज़ पाए तो अपने कर्तव्य से चूक जाओगे, अपनी प्रतिष्ठा खो दोगे और पाप का भागी बनोगे। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र और मानवाधिकार और कानून का शासन लागू करने के लिए लड़ना जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। 

श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में जन्म लिया। इसलिये भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इसीलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा नगरी भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठती है।

यह खबर भी पढ़े: राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुए सचिन पायलट, कहा- पार्टी हमें पद देती है तो वापस भी ले सकती है…

यह खबर भी पढ़े: Sushant Case: कोर्ट में रिया ने की मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की गुजारिश, सपोर्ट में उतरी स्वरा भास्कर, बोलीं- फर्जी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Is It Really Whole Grain? Food Labels Often Misleading

Tue Aug 11 , 2020
Latest Nutrition, Food & Recipes News By Dennis ThompsonHealthDay Reporter MONDAY, Aug. 10, 2020 Folks who want to eat healthy by choosing whole grain foods aren’t helped by product labels that can confuse and mislead consumers, a new study shows. Almost half were unable to identify the healthier […]

Breaking News

Recent Posts