- Hindi News
- Local
- Bihar
- The Embankment Built On The Kamala River Will Be Elevated, The Seal Of The Plan Of 285 Crores
पटना25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कमला नदी पर बना तटबंध पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गया था और इसी वजह से बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
- पीपराघाट पुल से ठेंगहा पुल तक 80 किलोमीटर तटबंध को ऊंचा करने और सुदृढ़ीकरण की योजना स्वीकृत
- दाएं और बाएं तटबंध पर एक साथ होगा काम, 15 मई 2022 तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य
कमला नदी पर बने तटबंध को और ऊंचा किया जाएगा। साथ ही उसे और मजबूत बनाया जाएगा। मधुबनी में पीपराघट पुल से ठेंगहा पुल तक 80 किलोमीटर की लम्बाई में तटबंध को दुरुस्त करने की योजना पर जल्द काम शुरू होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 285 करोड़ की योजना मंजूर की है। जल संसाधन विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। तटबंध को 15 मई 2022 तक दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विभाग द्वारा जारी टेंडर में कमला नदी के बाएं तटबंध पर 27.10 किलोमीटर से 66.30 किलोमीटर और दाएं तटबंध पर 23.20 किलोमीटर से 64 किलोमीटर तक ऊंचा करना है और उसे दुरुस्त करना है। इस प्रकार बाएं तटबंध के 39.20 किलोमीटर और दाएं तटबंध के 40.80 किलोमीटर हिस्से, कुल 80 किलोमीटर तटबंध को ऊंचा और सुदृढ़ करना है। निर्माण एजेंसी को तटबंध का पांच वर्षों तक रखरखाव भी करना है।
पिछले वर्ष बाढ़ में तटबंध कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि कई जगहों पर पानी तटबंध को ओवरटॉप कर बहने लगा था। इससे बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। मधुबनी और उसके आस-पास के कई जिलों में तटबंध के जर्जर होने और नीचे रहने के कारण बाढ़ आती रहती है। हर साल इसी वजह से भारी तबाही भी मचती है।
0
