सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री का ‘एगिये जाछे बांग्ला’ स्लोगन सिर्फ कोरोना के मामले में आगे बढ़ रही है। सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित भाजपा के पार्टी कार्यलय जामुनी भवन में मंगलवार को एक पत्रकार सम्मलेन के दौरान दिलीप घोष ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों का दौरा करना पड़ता है। बेड नहीं मिला है और मुख्यमंत्री कहती है “एगिये जाछे बांग्ला”।
उन्होंने कहा कि यह साफ़ है कि बांग्ला किस ओर आगे बढ़ रही है। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना के मामले में सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बैठक की है। लेकिन हमारी मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होती नहीं है जब होती है तो रूपये की मांग करती है।
यह खबर भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना को लेकर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक
यह खबर भी पढ़े: MP: में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, अब तक 1018 लोगों की मौत