कोलकाता। राजधानी कोलकाता में लॉक डाउन की पाबंदियों को दरकिनार कर घरों से बाहर निकलकर घूमने-फिरने वाले सैकड़ों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय से बताया गया है कि कुल 92 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बिना वजह घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर घूम रहे थे।
121 ऐसे लोगों को हथकड़ियां लगी हैं जो बिना मास्क घरों से बाहर निकलकर सार्वजनिक जगहों पर घूम-फिर रहे थे। इसके अलावा 10 ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है जो सड़क पर इधर-उधर थूक रहे थे। एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना के चलते समितियों के सदस्य घरों में स्थापित करेंगे गणेश
यह खबर भी पढ़े: बिजली का करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
