- बुधवार को 22 मरीज डिस्चार्ज, अब तक 3770 को मिल चुकी छुट्टी
- यमुनानगर में पुलिस अधीक्षक आवास की मेड भी मिली संक्रमित
दैनिक भास्कर
Jun 17, 2020, 06:28 PM IST
पानीपत. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। पिछले 10 दिन में करीब 4013 केस आए हैं। यही सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। बुधवार को 109 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 8381 पर पहुंच गया है। प्रदेश में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा संक्रमित हैं और उन्हीं की ज्यादा मौत हो रही है। अभी तक 68.32 फीसदी पुरूष तो 31.70 फीसदी महिला कोरोना संक्रमित हैं।
यही नहीं प्रदेश में कोरोना से 118 सांसें थम चुकी हैं, इनमें 80 पुरूष और 38 महिलाएं हैं। चिंता की बात यह है कि 52 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 37 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 15 वेंटीलेटर पर हैं।
राहत की बात यह है कि बुधवार को 22 मरीज ठीक होकर घर लौटे, इनमें भिवानी में 16 और पंचकूला में 6 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब ठीक होने वालों की संख्या 3770 पर पहुंच गई है।
7 जिलों में मिले नए मामलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 70, यमुनानगर में 15, पलवल में 11, झज्जर व पानीपत में 4, जींद में 3 तथा सिरसा में 2 संक्रमित मिले। यमुनानगर में पुलिस अधीक्षक आवास में काम करने वाली महिला भी संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने आवास कार्यालय में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1,95,558 पर पहुंच गया। इसमें 1,81,830 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5347 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 4.41 फीसदी पर पहुंच गया। रिकवरी रेट 44.98 फीसदी है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 10 दिन पर पहुंच गई। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 7714 पर पहुंच गया है। कोरोना से 118 मौतों से मृत्युदर 1.41 फीसदी पर पहुंच गई है।
अब तक 118 मरीजों की कोरोना से मौत
अभी तक गुड़गांव में 46, फरीदाबाद में 38, सोनीपत में 7, रोहतक में 6, पानीपत में 5, जींद में 4, अंबाला में 3, करनाल, भिवानी और झज्जर में 2-2, पलवल, हिसार तथा चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है।
यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति
- फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 8381 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 3752, फरीदाबाद में 1579, सोनीपत में 631, रोहतक में 346, पलवल में 215, झज्जर में 153, अंबाला में 208, करनाल में 159, नारनौल में 141, नूंह में 117, हिसार में 138, पानीपत में 109, भिवानी में 134, जींद में 77, रेवाड़ी में 115, सिरसा में 80, कुरुक्षेत्र में 83, फतेहाबाद में 79, कैथल में 61, पंचकूला में 56, चरखी-दादरी में 53 तथा यमुनानगर में 60 संक्रमित मिले हैं।
- वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 3748 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 1915, फरीदाबाद में 387, सोनीपत में 263, झज्जर में 108, रोहतक में 138, नूंह में 102, पानीपत में 70, पलवल में 107, अंबाला में 91, हिसार में 72, करनाल में 68, नारनौल में 90, जींद में 28, पंचकूला में 32, कुरुक्षेत्र में 52, भिवानी में 69, सिरसा में 51, कैथल में 30, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 20, फतेहाबाद में 39 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।
