57 positive cases found in Gurgaon; now 850 people will be surveyed | गुड़गांव में 57 पॉजिटिव केस मिले, अब 850 लोगों पर होगा सीरो सर्वे

गुड़गांव16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुड़गांव में सोमवार को 57 पॉजिटिव केस मिले, जबकि 63 स्वस्थ होकर घर लौट गए। लगातार घटते संक्रमण को देखते हुए अब गुड़गांव में एक बार फिर सीरो सर्वे कराया जाएगा। इस बार 850 व्यक्तियों का सीरो सर्विलांस सर्वे होगा। गुड़गांव के सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सीरो सर्विलांस सर्वे के लिए चुने गए 850 व्यक्तियों में 500 व्यक्ति ग्रामीण तथा 350 व्यक्ति शहरी क्षेत्र के होंगे।

गुड़गांव में सोमवार को 57 पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही पिछले दस दिन में 704 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 1006 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए हैं। राहत की बात ये है कि पिछले चार दिन में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं पिछले दस दिन में दो मौतें ही हुई हैं। जिससे संक्रमण का खतरा भी कुछ कम हुआ है। वहीं प्रदेश में सबसे बेहतर रिकवरी रेट हो गया है। गुड़गांव में 92 फीसदी रिकवरी रेट हो गया है। ऐसे में लगातार कम होते संक्रमण को देखते हुए गुड़गांव के सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सीरो सर्विलांस सर्वे के लिए चुने गए 850 व्यक्तियों में 500 व्यक्ति ग्रामीण तथा 350 व्यक्ति शहरी क्षेत्र के हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए शहरी क्षेत्र को चार क्लस्टर में बांटा जाएगा और प्रत्येक क्लस्टर को आगे फिर चार भागों में विभाजित किया जाएगा। इस प्रकार एक भाग में 22 घरों का सर्वे होगा अर्थात प्रत्येक क्लस्टर में 88 घरों का सर्वे किया जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BREAKING: Sanjay Dutt has Stage 3 lung cancer, to fly to USA for treatment : Bollywood News

Tue Aug 11 , 2020
In a shocking turn of events, Sanjay Dutt has been detected with stage 3 lung cancer. He flies off to the US for immediate treatment. A close friend reveals, “Baba is devastated. He has little children. Fortunately, they are in Dubai right now with their mother. But breaking this awful […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts