In Brazil, the number of infected has exceeded 3 million, the number of deaths in the country has also crossed 1 lakh, 2.24 million cases in the world now | नेपाल ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक लगाई, अमेरिकी बच्चों में संक्रमण के 90% मामले बढ़े; दुनिया में अब तक 2.03 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • In Brazil, The Number Of Infected Has Exceeded 3 Million, The Number Of Deaths In The Country Has Also Crossed 1 Lakh, 2.24 Million Cases In The World Now

वॉशिंगटन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो 3 मई की है। काठमांडू में मेडिकल स्टाफ बच्चे को डिसइन्फेक्ट कर रहे हैं। देश में भारतीय सीमा से लगी 20 की जगह अब 10 एंट्री पॉइंट्स ही खोले जाएंगे।

  • दुनिया में अब तक 7.41 लाख मौतें हुईं, 1.32 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 52 लाख संक्रमित, जबकि 1.66 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 3 लाख 94 हजार 79 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 32 लाख 83 हजार 665 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 41 हजार 808 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। नेपाल ने भारत से लगी 20 सीमाएं खोलीं थीं, जिसे घटाकर अब 10 कर दिया गया है। उधर, संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया है।

उधर, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल एसोसिएशन के रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार हफ्तों में अमेरिकी बच्चों के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में 90% इजाफा हुआ है। 9 जुलाई से 6 अगस्त के बीच अमेरिकी बच्चों के बीच 1,79,990 नए मामले मिले। यह डेटा देश के 49 राज्यों, न्यूयॉर्क सिटी, कोलंबिया, प्यूर्टो रिको और गुआम से सामने आए हैं।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 52,70,736 1,66,871 27,19,695
ब्राजील 30,68,138 1,02,034 21,63,812
भारत 23,28,405 46,188 16,36,614
रूस 8,97,599 15,131 7,03,175
साउथ अफ्रीका 5,63,598 10,621 4,17,200
मैक्सिको 4,85,836 53,003 3,27,993
पेरू 4,83,133 21,276 3,29,404
कोलंबिया 3,97,623 13,154 2,21,485
चिली 3,76,616 10,178 3,49,541
स्पेन 3,73,692 28,581 उपलब्ध नहीं

अपडेट्स:

  • रूस ने कोरोना का वैक्सीन तैयार कर लिया है। इसे देश में रजिस्टर्ड भी करा लिया गया है। रूस का कहना है कि 20 से ज्यादा देशों ने नए वैक्सीन के अरबों डोज ऑर्डर किए हैं।
  • एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर रूस की वैक्सीन सफल है तो हमें यह देखना होगा कि यह सुरक्षित और असरदार है कि नहीं।

जापान: दो हफ्ते बाद 1 हजार से कम केस

जापान में सोमवार को दो हफ्ते बाद पहली बार एक दिन में 1 हजार से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। बीते 24 घंटे में यहां 196 नए मामले और 5 मौतें हुईं। अब तक देश में 49 हजार 630 मामले सामने आए हैं और 1065 लोगों की जान गई है। यहां राजधानी टोक्यो सबसे ज्यादा प्रभावित है।

जापान की राजधानी टोक्यो में सोमवार को एक मेट्रो स्टेशन पर कतार में लगे पैसेंजर्स। यहां पर कुछ शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की इजाजत दी गई है।

ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार

ब्राजील में 24 घंटे में 22 हजार 48 नए मामले सामने आए हैं और 703 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख 57 हजार 470 हो गया है। मौतों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 752 हो गया है। यहां शुरुआत के तीन महीने में 50 हजार मौतें हुईं थी, लेकिन सिर्फ 50 दिनों में ही मौतों का आंकड़ा डबल हो गया। इसके बावजूद देश में दुकानें और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी गई है।

ब्राजील के साओ पाउलो के पास एक कब्रिस्तान में एक संक्रमित का शव दफनाने में जुटे कर्मचारी। यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया है।

भूटान: टोटल लॉकडाउन का ऐलान

भूटान सरकार ने मंगलवार से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया। प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा- गेलेफू टाउन में एक महिला संक्रमित मिली है। संक्रमित महिला पारो, थिंपू और कई दूसरे जगहों के लोगों के संपर्क में आई है। अब तक उसके संपर्क में आए 71 लोगों की पहचान की गई है। सरकार लोगों और गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी लगा रही है। सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान, दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे।

मैक्सिको: राजधानी मैक्सिको सिटी की मेयर क्वारैंटाइन हुईं
मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शेनबॉम सोमवार को सेल्फ क्वारैंटाइन हो गईं। उनके कुछ साथियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने ऐसा करने का फैसला किया। मैक्सिको सिटी की इंटीरियर मिनिस्टर जोस अल्फोंसे सूरेज डेल रियल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यहां बीते 24 घंटे में 5558 नए मामले सामने आए हैं और 705 मौतें हुई हैं।

मैक्सिको के सियुदाद जुआरेज स्थित एक परीक्षा केंद्र पर सोमवार को एग्जाम देने आई एक स्टूडेंट की बुखार जांचते शिक्षक।

अमेरिका: संदिग्ध संक्रमितों के देश में आने पर रोक लग सकती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संदिग्ध संक्रमितों को देश में आने से रोक सकते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स और रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रम्प एक नया नियम लाने जा रहे हैं। इसके तहत ऐसे अमेरिकी नागरिक या परमानेंट रेसिडेंट जिनके कोरोना या दूसरी बीमारी से संक्रमित होने की आशंका होगी, उन्हें देश में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया है और 1.50 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

फ्रांस: पेरिस के कुछ हिस्सों में मास्क जरूरी
पेरिस के कुछ हिस्सों में सोमवार से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम 11 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए लागू की गई है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर 121 डॉलर (करीब 9 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। देश में जुलाई के बाद नए मामले बढ़े हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को एफिल टावर के पास मास्क लगाकर घूमते लोग। यहां लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी किया गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সুশান্তের বাবার বয়ান রেকর্ডের পরই ফরিদাবাদের বাড়িতে কড়া নিরাপত্তা

Tue Aug 11 , 2020
ফরিদাবাদেই রয়েছেন সুশান্তের বাবা Source link

Breaking News

Recent Posts