पोकरण5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर के रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण नहीं होने को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी भीम सेना के कार्यकर्ताओ का सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाशिद खान मेहर ने बताया की संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों कुछ वर्ष पूर्व खंडित कर दिया गया था।
जिसके स्थान पर कुछ दिनों पहले अष्टधातु की प्रतिमा नगरपालिका प्रशासन द्वारा स्थापित की गई। लेकिन का भी समय बीत जाने के बाद भी मूर्ति कपड़े से ढकी हुई हैं व अनावरण नहीं किया जा रहा हैं। जिसको लेकर भीम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया जो मंगलवार को जारी रहा। इस दौरान प्रशासन को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। देव चौहान, कैलाश भील, दुर्गेश लीलावत, मांगीलाल, भागीरथ भील, रोबिन इणखिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
