कॉल सेंटर खोल कर लोगों के अकाउंट से रुपये उड़ाने वाले नौ गिरफ्तार, लाखों रुपये, लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद

कोलकाता। राजधानी कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर कॉल सेंटर खोल कर लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ाने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लाखों रुपये, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद की गई हैं। 

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार और बुधवार रात कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम ने प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के एक फ्लैट और प्रतापदित्य रोड की एक बिल्डिंग में छापेमारी की जहां से कॉल सेंटर चला रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मर्सिडीज गाड़ी भी बरामद हुई है। इसके साथ ही चार लाख रुपये मिले। कई लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त हुए हैं। 

उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस तरह से काम करते थे। जांच में यह भी पता चला है कि ये लोग लोगों को फोन कर उनके बैंक अकाउंट डिटेल लेते थे और उनके खाते से रुपये उड़ा लेते थे। ये ना केवल भारत बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को भी ठगते थे। 

यह खबर भी पढ़े: रिया चक्रवर्ती का थ्रोबेक वीडियो वायरल, बोलीं- कोई मिलता ही नहीं है यार..मैं सिंगल हूं

यह खबर भी पढ़े: कृष्ण जन्माष्टमी: कैसा गुजरेगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Social Distancing? Your Paycheck Plays a Role

Wed Aug 12 , 2020
Latest Prevention & Wellness News MONDAY, Aug. 10, 2020 (HealthDay News) Does your income determine your ability to practice social distancing? New research suggests that’s so: Richer communities have been more likely to stay home during the pandemic than poorer ones, according to scientists from the University of […]

Breaking News

Recent Posts