Three robbers arrested by jamwaramgarh police jaipur who attack on a old lady and loot jewellery | घर में सो रही वृद्धा पर जानलेवा हमला कर पैरों से कड़े व कानों से टॉप्स लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

  • जयपुर ग्रामीण जिले में जमवारामगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई
  • 20 मई की देर रात को पापड़ गांव में रैकी के बाद हुई थी वारदात

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 07:08 PM IST

जयपुर. जिले में जमवारामगढ़ कस्बे के पापड़ गांव में 20 मई को घर में अकेली सो रही वृद्धा पर जानलेवा हमला कर पैरों से कड़े व कानों से टॉप्स लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा किया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग पहले रैकी करती है। इसके बाद मौका पाकर देर रात को लूटपाट की वारदात करती है। वहीं, गैंग का एक सदस्य आसपास कहीं छिपकर निगरानी रखता है। ताकि कोई संदेह होने पर बचने के लिए आसानी से भाग सके।

एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहन मीणा निवासी गांव पापड़, जमवारामगढ़, आरोपी राकेश मीणा गांव राहोरी, जमवारामगढ़ और तीसरा आरोपी दिनेश जोगी निवासी गांव नोनपुरा, जमवारामगढ़ का है। इस गैंग ने 20 मई की रात को पापड़ गांव में अकेली रहने वाली तीजा माई के घर में घुसकर सिर फोड़ दिया। उसके कानों के टॉप्स(बाटे), गले का जोल्या और पैर में पहने चांदी के कड़े उतारकर लूट कर भाग निकले। 

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, मोबाइल कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा

इसके बाद वृद्धा तीजा माई के घायल होने का पता चलने पर स्थानीय निवासी चैनसिंह व कुलदीप ने पड़ौसी रामलाल कोली को दी। तब रामलाल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जमवारामगढ़ सीओ लाखनसिंह मीणा, थानाप्रभारी सबइंस्पेक्टर रामकिशोर व अन्य पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल शुरु हुई। जिसमें सायबर सेल प्रभारी हेडकांस्टेबल रतनदीप, कांस्टेबल रामस्वरुप को भी तकनीकी जांच के लिए शामिल किया गया। 

वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी करेंगे पुरस्कृत

इस बीच पुलिस टीम ने सीओ लाखनसिंह मीना के निर्देशन में जमवारामगढ़, नायला, कानोता व आसपास के क्षेत्र में दबिश दी। वहां पूछताछ की। इस बीच जमवारामगढ़ के ही मोहन मीणा और उसके दोस्तों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने इन तीनों युवकों को पकड़कर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने जानलेवा हमले व लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'সুশান্ত তোমাদের পার্টি, লবি কোনও কিছুর পরোয়া করত না', তোপ প্রয়াত অভিনেতার বন্ধু রোহিনীর

Wed Jun 17 , 2020
পরবর্তী খবর খান পরিবারের সম্মান নষ্ট করতে চাইছেন অভিনব? আইনি পদক্ষেপ নিচ্ছেন সলমন, আরবাজরা Source link

Breaking News

Recent Posts