बिगड़ रही है पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत, वेंटिलेशन पर रखे गए

कोलकाता। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। दो दिन पहले ही उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा रविवार रात वह अपने बाथरूम में गिर गए थे जिसकी वजह से उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लोट जम गया है। ब्रेन का ऑपरेशन भी हो चुका है लेकिन हालत नहीं सुधर रही है। 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित उनके पैतृक आवास पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में उनकी हालत बिगड़ने की सूचना दी है। उन्हें लगातार वेंटिलेशन पर रखा गया है। चिकित्सकों की टीम इलाज तो कर रही है लेकिन हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। इसलिए चिंता बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति ने खुद ही ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अस्पताल गए थे, जहां जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपने संपर्क में आए लोगों को भी उन्होंने जांच कराने की हिदायत दी थी और आइसोलेशन में रहने का अनुरोध किया था।

यह खबर भी पढ़े: Rajasthan Politics Update/आखिर ऐसा क्या बोला प्रियंका ने कि फूट फूट कर रोने लगे सचिन पायलट?

यह खबर भी पढ़े: सुशांत के पिता की दूसरी शादी पर बोलीं काम्या, के के सिंह ने दूसरी शादी की, तो? खुश रहने का हक सबको है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Another COVID Hazard False Information

Wed Aug 12 , 2020
TUESDAY, Aug. 11, 2020 Be careful that the COVID-19 information you’re getting is accurate and not opinion masquerading as the real McCoy, says the American College of Emergency Physicians. Watch out for bold claims and instant cures touted on social media or by friends. Get health and medical information from […]

Breaking News

Recent Posts