- Hindi News
- Local
- Bihar
- Coronavirus Outbreak In Bihar Update, COVID 19 News; Sadhus And Saints Worship Lord Shiva (Barfani Baba) At Ganga Banks
पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

कलेक्ट्रियेट स्थित गंगा घाट के किसाने कुटिया के बाहर अग्नि उपासना करते बाबा बर्फानी।
- बाबा बर्फानी ने बताया कि कोरोना से बचना के लिए दवा के साथ-साथ भगवान के आशीर्वाद की भी जरूरत है
- बिहार में पहले आए आपदा के वक्त भी बाबा बर्फानी गंगा किनारे अग्नि उपासना कर चुके हैं
बिहार में कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। ऐसे में साधु-संत भी इस बीमारी से राज्य को बचाने के लिए उपासना कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बाबा बर्फानी ने राज्य को कोरोना संकट से बचाने के लिए गंगा किनारे अग्नि उपासना की। उन्होंने एक घंटे तक हठयोग किया।
पूजन के बाद बाबा बर्फानी ने बताया कि कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। दवाओं पर भी काम चल रहा है लेकिन, इससे बचने के लिए भगवान के आशीर्वाद और दुआओं की भी जरूरत है। इससे मन को हिम्मत मिलती है जिससे हम किसी भी बीमारी को हरा सकते हैं। हठयोग से एक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा किसी भी बीमारी को हराने में सक्षम है।
बाबा बर्फानी गंगा किनारे कलेक्ट्रियेट घाट पर बैठे। उन्होंने अपने शरीर के चारों तरफ गोइठा(कंडे) और कपूर रख लिए। उसमें अग्नि प्रज्ज्वलित की। इसके बाद सिर पर हांडी रखकर हुमाद किया। एक घंटे बाद पूजन कर हठयोग को समाप्त किया। बता दें कि बाबा बर्फानी कलेक्ट्रियेट घाट पर ही कुटिया बनाकर रहते हैं। आपदा के समय वे पहले भी अग्नि उपासना कर चुके हैं। इसी साल मई में और बिहार में दो साल पहले आए सुखाड़ के वक्त भी बाबा बर्फानी ने अग्नि उपासना की थी।
0