मुंबई। हॉस्पिटैलिटी फर्म लेमन ट्री होटल्स ने बुधवार को कहा कि उसने द्वारका, गुजरात में अपने होटल की शुरुआत की है। 109 कमरे और सुइट्स के साथ खुलने वाला यह होटल गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर के पास स्थित है। 
बुधवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में लेमन ट्री ने कहा कि इसका प्रबंधन कार्नेशन होटल्स द्वारा किया जाएगा, जो लेमन ट्री होटल्स की सहायक इकाई और होटल प्रबंधन शाखा है । यह होटल इस्कॉन गेट से सटा हुआ है, जो यहां से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है।
गौरतलब है कि लेमन ट्री होटल्स वर्तमान में अपने विभिन्न ब्रांडों-अरिका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, लेमन ट्री प्रीमियर, लेमन ट्री होटल्स, रेड फॉक्स होटल्स, कीज प्राइमा, कीज सिलेक्ट और कीज लाइट के तहत, भारत में और विदेशों में 49 गंतव्यों के 81 होटलों में 8,100 कमरे संचालित करता है।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना काल में जरूर करें इस जूस का सेवन, इसमें पाएं जाते हैं एंटीबायोटिक और एंटीवायरल तत्व
यह खबर भी पढ़े: फोर्ब्स ने जारी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की टॉप-10 लिस्ट, अक्षय कुमार का नाम भी हैं शामिल
