- Hindi News
- Local
- Bihar
- Katihar News Three Girls From The Same Family Drowned In The River While Bathing; One’s Body Found, Search For Two Continues
कटिहार3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एक ही परिवार के तीन बच्ची की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।
- नहाने के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई, उसे डूबता देख दो बच्चियों ने बचाने का प्रयास किया
- एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों की जान चली गई, मछुआरों की मदद से एक का शव निकाला गया
बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को नहाने के दौरान एक ही परिवार की तीन बच्चियां नदी में डूब गई। एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोर दो बच्चियों की तलाश में जुटे हैं। घटना बरारी थाना क्षेत्र के सिमराहा घाट पर हुई।
कांतनगर पंचायत के मुखिया रंजीत झा ने बताया कि दोपहर में तीनों बच्चियां इशरत परवीण(15), सितारा परवीण(12), और गुलशन आरा(10) सिमराहा घाट पर नदी में नहा रही थी। इस दौरान सितारा परवीण गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख दोनों बच्चियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, इस दौरान तीनों डूब गई। बाद में स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद के खोजबीन शुरू की गई। सितारा का शव निकाल लिया गया है।
0
