Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | स्विट्जरलैंड ने 1000 से ज्यादा लोगों के जुटने पर 1 अक्टूबर तक प्रतिबंध बढ़ाया, रूस में बने वैक्सीन का पहला बैच दो हफ्ते में तैयार होगा; दुनिया में 2.06 करोड़ मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन4 घंटे पहले

यह रूस द्वारा बनाए गए कोरोना वैक्सीन का सैम्पल है। इसे गैमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है।

  • दुनिया में अब तक 7.48 लाख मौतें हुईं, 1.35 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 53 लाख संक्रमित, जबकि 1.68 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 6 लाख 49 हजार 711 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 35 लाख 47 हजार 161 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 48 हजार 658 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

स्विट्जरलैंड ने 1000 से ज्यादा लोगों के जुटने पर प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यह प्रतिबंध 31 अगस्त को खत्म होने वाला था। देश में 27 अप्रैल के बाद प्रतिबंधों में राहत देनी शुरू की गई थी। 85 लाख आबादी वाले देश में 37,079 लोग संक्रमित हैं, जबकि 1713 की मौत हो चुकी है।

रूस ने बुधवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी का पहला बैच दो हफ्ते में तैयार कर लिया जाएगा। उधर, अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि वैक्सीन कोरोना मरीजों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाना और इसे सुरक्षित साबित करना अलग बात है। हालांकि, रूस ने सुरक्षा को लेकर सभी चिंताओं को खारिज कर दिया है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 53,27,650 1,68,394 27,78,438
ब्राजील 31,23,109 1,03,421 22,43,124
भारत 23,76,700 46,779 16,77,583
रूस 9,02,701 15,260 7,10,298
साउथ अफ्रीका 5,66,109 10,751 4,26,125
मैक्सिको 4,92,522 53,929 3,32,800
पेरू 4,89,680 21,501 3,35,756
कोलंबिया 4,10,453 13,475 2,30,427
चिली 3,78,168 10,205 3,51,419
स्पेन 3,73,692 28,581 उपलब्ध नहीं

दुनिया में संक्रमण की डरावनी रफ्तार

अपडेट्स

  • एयर इंडिया ने यूरोप के पांच शहरों में उड़ानों पर रोक लगा दी है। महामारी के चलते आर्थिक नुकसान होने के चलते अब मेड्रिड, मिलान, कोपेनहेगन, वियना और स्टॉकहोम के लिए उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा।
  • जर्मनी में तीन महीने में पहली बार संक्रमण के एक दिन में 1200 केस मिले हैं। यहां 2.19 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 9268 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: 36 यूरोपीय देश के लोगों को आने की इजाजत

6 महीने बाद 36 यूरोपीय देशों के लोगों को चीन आने की इजाजत दे दी गई है। इनमें फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। महामारी फैलने के बाद मार्च में चीन ने करीब सभी दूसरे देशों से लोगों के चीन आने पर रोक लगा दी थी। दूसरे देशों में रहने वाले चीन के नागरिक भी अपने देश नहीं लौट सकते थे। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यूरोपीय पासपोर्ट रखने वाले सभी लोगों को चीन का नया वीजा लेना होगा। हालांकि इसके लिए उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को अमेरिकी फास्ट फूड आउटलेट खुलने के बाद ऑर्डर प्लेस करते मास्क लगाए कस्टमर। महामारी के बाद पहली बार इस आउटलेट को खोलने की मंजूरी दी गई है।

अमेरिका: वैक्सीन खरीदने के 11 हजार करोड़ रु. का सौदा तय

अमेरिकी सरकार ने वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी मॉडर्ना से 10 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया है। यह सौदा 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रु.) में तय हुआ है। मॉडर्ना के दो डोज वाली एक वैक्सीन की कीमत 30.50 डॉलर (करीब 2300 रुपए होगी)। माॅडर्ना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल करने वाली दुनिया की सबसे पहली कंपनी है।

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर मंगलवार को जांच के बाद एक कार सवार को जाने का इशारा करती एक स्वास्थ्यकर्मी।

अर्जेंटीना: संक्रमण का आंकड़ा 5 हजार के पार

अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को वहां कोरोना से 240 लोगों की जान गई। इनमें सबसे ज्यादा 207 मौतें राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुई हैं। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां 7 हजार से ज्यादा संक्रमित भी मिले हैं। अब देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 60 हजार 911 हो गई है।

रूस: संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख के करीब
रूस में संक्रमितों की संख्या 9 लाख के करीब पहुंच चुकी है। यहां पर अब तक 15 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। राजधानी मॉस्को सबसे ज्यादा प्रभावित है। मॉस्को में मंगलवार को 12 लोगों की जान गई। इसके साथ ही इस शहर में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 4611 हो गया है। रूस ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन तैयार करने और इसे रजिस्टर कराने का ऐलान किया। इस वैक्सीन का नाम स्पूतनिक-वी रखा गया है।

रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर एक व्यक्ति से पूछताछ करती महिला पुलिसकर्मी।

न्यूजीलैंड: संसद भंग करने का समय बढ़ाया

न्यूजीलैंड ने महामारी को देखते हुए संसद भंग करने का समय कुछ दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बुधवार को इसका ऐलान किया। देश में 19 सितंबर को संसदीय चुनाव होना है। यहां पर चुनाव से पहले संसद भंग की जाती है, जिसके लिए 12 अगस्त का समय तय किया गया था। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है। मंगलवार को यहां 102 दिन बाद संक्रमण का नया मामला सामने आने के बाद ऑकलैंड को लॉकडाउन कर दिया गया था।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर मंगलवार को पहुंची एक महिला के बारे में जानकारी नोट करते स्वास्थ्यकर्मी।

कोलंबिया: देश में 4 लाख से ज्यादा संक्रमित

कोलंबिया में मंगलवार को 12 हजार 830 नए मामले सामने आए। यहां एक दिन में यह संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में 4 लाख 10 हजार 453 केस आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में हुई 321 मौतें के साथ यहां मृतकों का आंकड़ा 13 हजार 475 हो गया है। राजधानी बोगोटा महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बोगोटा में अब तक 1 लाख 41 हजार 994 मामले सामने आए हैं।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के एक अस्पताल में मंगलवार को एक संक्रमित का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

जर्मनी: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रूस की वैक्सीन पर भरोसा नहीं

जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पान्ह ने बुधवार को कहा कि मुझे रूस की ओर से तैयार किए गए वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने एक रेडियो चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि महामारी के इस समय में यह जरूरी है कि वैक्सीन का सही ढंग से टेस्ट किया जाए। खास तौर पर इससे जुड़े टेस्ट सार्वजनिक किए जाएं। हालांकि, रूस के अधिकारियों ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस में काम की शुरुआत 20 बड़ी खबरों के साथ

Thu Aug 13 , 2020
आज की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: भारतीय मूल की कमला हैरिस बनी पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार यह खबर भी पढ़े: कमला हैरिस हैं एक निर्भीक योद्धा, जानिए उपराष्ट्रपति पद के लिए उनका चयन क्यों हुआ? यह […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts