पोकरण2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण को लेकर भीमसेना का आंदोलन
शहर के रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित अंबेडकर सर्किल पर नवनिर्मित बाबा साहेब की मूर्ति अनावरण की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा धरना बुधवार को भी अनवरत जारी रहा। गौरतलब हैं की रेलवे स्टेशन रोड़ पर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ समय पूर्व नवनिर्मित सर्किल का निर्माण करवाया गया। उसके बाद प्रशासन द्वारा बाबा साहेब की अष्टधातु की प्रतिमा भी सर्किल पर स्थापित की गई। लेकिन मूर्ति को पिछले दो माह से कपड़े से ढक कर रखा गया हैं। जिसके अनावरण की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार से सर्किल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। जो बुधवार को भी जारी रहा।
पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंच धरना समाप्त करने की समझाईश: बुधवार को धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने धरने पर बैठे भीम सेना के कार्यकर्ताओं से समझाईश कर धरना समाप्त करने की बात कही। लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने सर्किल पर लगे टेंट को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कार्यकर्ता कड़ी धूप में भी धरना स्थल पर बैठे रहे। इस दौरान रॉबिन इणखिया, दुर्गेश लीलावत, भागीरथ झलारिया, भोमराज, देव चौहान, बासीद खान मेहर, मुल्तान हिंगड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
