Nitish Kumar | Independence Day 2020 Preparations Updates, Bihar News; Chief Minister Nitish Kumar To Honor Corona Warriors at Gandhi Maidan | गांधी मैदान में परेड की तैयारी पूरी, सादे समारोह में झंडोतोलन होगा; कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Nitish Kumar | Independence Day 2020 Preparations Updates, Bihar News; Chief Minister Nitish Kumar To Honor Corona Warriors At Gandhi Maidan

पटना42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांधी मैदान में 15 अगस्त पर होने वाले परेड की तैयारियों को अंतिम रूप देते जवान।

  • परेड में शामिल जवानों का किया जा रहा कोविड-19 टेस्ट, समारोह में कोरोना लक्षण वालों को आने की अनुमति नहीं
  • कोरोना संकट के चलते गांधी मैदान में दो हजार लोगों को ही मिलेगा प्रवेश, प्लाज्मा डोनर्स के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था

राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को गांधी मैदान में प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने परेड का अंतिम निरीक्षण किया। 15 अगस्त के मौके पर आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएमपी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ-साथ सैप, डीएपी, होमगार्ड और एनसीसी का परेड और सलामी होगी। परेड में शामिल सभी जवानों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है।

कोरोना संकट के चलते इस बार सादे समारोह में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आमतौर पर 15 अगस्त समारोह में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होते थे। लेकिन, इस बार दो हजार लोगों ही प्रवेश की अनुमति होगी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मैदान में बिठाया जाएगा। बच्चे और बुजुर्गों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। गांधी मैदान को सैनिटाइज किया जा रहा है और जगह-जगह सैनिटाइजेशन टनल लगाने की भी तैयारी है।

परेड में शामिल सभी जवानों का कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है।

कोरोना वॉरियर्स होंगे सम्मानित
झंडोतोलन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेंगे। इसमें 100 से अधिक फ्रंट लाइनर्स होंगे। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स और प्लाज्मा डोनर को सम्मानित किया जाएगा। प्लाज्मा डोनर्स के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

15 अगस्त को चार गेट ही खुलेंगे
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान के चार गेट ही खुलेंगे। गेट नंबर 1 से मुख्यमंत्री और गणमान्य अतिथियों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नंबर 10 से आमंत्रित अतिथि, 5 से परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियां और 9 से मीडियाकर्मियों को जाने की इजाजत होगी। सभी गेट पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। विशेष जरूरत पड़ने पर गेट खोलने की अनुमति दी जाएगी। चारों गेट पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और हैंड सैनिटाइज कराने के बाद एंट्री दी जाएगी। कोरोना लक्षण वाले लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। लक्षण मिलने पर तुरंत जांच के लिए भेजा जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput Death: Bihar breaks out with songs bashing Rhea Chakraborty : Bollywood News

Thu Aug 13 , 2020
For fans of Sushant Singh Rajput it isn’t enough to love the actor to death. To be a true Rajput fan one must also hate Rhea Chakraborty. The more she is abused the more Rajput’s fans are gratified. The latest in the hate-Rhea campaign are some Bhojpuri songs abusing vilifying and threatening Rhea, doing the rounds […]

Breaking News

Recent Posts