पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

कोलकाता। एक बार फिर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है।

बताया गया है कि उत्तर बंगाल के पांच जिलों जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भारी बारिश के आसार हैं। मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही है। इसके अलावा आम लोगों को भी बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है क्योंकि भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। 

इसके अलावा राजधानी कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, बर्दवान आदि जिले में भी भारी बारिश होगी। शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी तीन दिनों तक इसी तरह से हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार ने भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। आपदा प्रबंधन की टीम को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

यह खबर भी पढ़े: CBSE Latest update: 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर आयी बड़ी खबर

यह खबर भी पढ़े: गहलोत सरकार के लिए राहत की खबर, बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Alyssa Milano Is Losing Her Hair to COVID-19

Fri Aug 14 , 2020
By Alan MozesHealthDay Reporter WEDNESDAY, Aug. 12, 2020 (HealthDay News) When actress Alyssa Milano was first struck by the new coronavirus back in March, her symptoms mirrored the classic signs of COVID-19: fever, headache, loss of smell, chest heaviness, extreme breathing difficulties and a bad stomach. “It felt like I […]

Breaking News

Recent Posts