- Hindi News
- Business
- BSE Opened 122 Points And Nifty Up 37 Points; US Market Dow Jones Closed Down 80 Points On Thursday.
मुंबई21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- कल बीएसई 59 अंक नीचे 38,310 पर और निफ्टी 7 पॉइंट नीचे 11,300 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.27 फीसदी उछाल के साथ 30 अंक ऊपर 11,042 पर बंद हुआ था
शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 122.45 अंक और निफ्टी 52.85 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 87.01 अंक और निफ्टी 26.85 पॉइंट के उछाल के साथ खुला था। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में फार्मा कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा ल्यूपिन लिमिटेड के शेयर में 9 फीसदी की बढ़त है।
कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 154.58 अंक तक और निफ्टी 38.45 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 59.14 अंक नीचे 38,310.49 पर और निफ्टी 7.95 पॉइंट गिरकर 11,300.45 पर बंद हुआ था।
बीएसई ऑटो सेक्टर के इन शेयरों में गिरावट
| कंपनी | गिरावट (%) |
| आयशर मोटर | 4.11 |
| बॉश लिमिटेड | 2.92 |
| बालकृष्ण इंडस्ट्रीज | 2.42 |
| टाटा मोटर्स | 1.83 |
| हीरो मोटोकॉर्प | 1.72 |
| TVS मोटर | 1.57 |
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 80.12 अंक नीचे 27,896.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.27 फीसदी उछाल के साथ 30.27 अंक ऊपर 11,.42.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 6.92 पॉइंट नीचे 3,373.43 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14 फीसदी गिरावट के साथ 4.49 अंक नीचे 3,316.23 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24,59,613 हो गई है। इनमें 6,60,348 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 17,50,636 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 48,144 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21,067,520 हो चुकी है। इनमें 753,493 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 170,415 हो चुकी है।

12:12 PM बीएसई फायनेंस में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है। इसमें श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में सबसे ज्यादा 17 फीसदी की बढ़त है।

11:51 AM रेडिंगटन (इंडिया) लिमिटेड के शेयर में 16% से ज्यादा की बढ़त है।


11:21 AM ल्यूपिन लिमिटेड के शेयर में 9 फीसदी की बढ़त है।

11:01 AM आयशर मोटर्स लिमिटेड के शेयर में 4% तक की गिरावट है।

10:46 AM रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर में 10% से ज्यादा की बढ़त है।

10:07 AM बीएसई के बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 बैंक शेयरों में 5 में बढ़त और 5 में गिरावट है। सिटी यूनियन बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4% से ज्यादा की बढ़त है।

10:01 AM यस बैंक के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट है।

09:50 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; आयशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।


09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; LT और जी एंटरटेनमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:33 AM बीएसई 30 में 20 कंपनियों में बढ़त और 10 में गिरावट है। सन फार्मा के शेयर में 1.34% की बढ़त है।

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 19 में बढ़त और 4 में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त में हैं।

09:15 AM बीएसई 122.45 ऊपर 38,432.94 और निफ्टी 52.85 ऊपर 11,353.30 पर खुला।
गुरुवार को हॉन्गकॉन्ग और भारत के बाजारों को छोड़कर दुनिया के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में बढ़त रही।

गुरुवार को ग्लोबल बाजारों में गिरावट रही

0
