Siddhant Chaturvedi posts throwback video of dancing with Sushant Singh Rajput on Chikni Chameli, says I didn’t sleep that night | ‘गली ब्वॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने अभिनेता के साथ डांस का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया, इवेंट की कहानी बताते हुए लिखा- मैं उस रात सो नहीं सका था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Siddhant Chaturvedi Posts Throwback Video Of Dancing With Sushant Singh Rajput On Chikni Chameli, Says I Didn’t Sleep That Night

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इवेंट में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘अग्निपथ’ के गाने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस किया था।

फिल्म ‘गली ब्वॉय’ फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 8 साल पुराना ये वीडियो उस वक्त का है जब सिद्धांत ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। उन्होंने बताया कि सुशांत के साथ स्टेज शेयर करने के बाद उस रात उन्हें और उनके परिवार को नींद तक नहीं आई थी।

सिद्धांत ने जो वीडियो शेयर किया वो साल 2012 में हुए एक टैलेंट हंट का है और जिसमें सुशांत और जैकलीन फर्नांडिस बतौर चीफ गेस्ट वहां पहुंचे थे। विजेता के रूप में सिद्धांत के नाम की घोषणा होने के बाद सुशांत ने उनके साथ फिल्म ‘अग्निपथ’ के गाने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस किया था।

सिद्धांत ने लिखा- सोच रहा था शेयर करूं या नहीं?

इस वीडियो को शेयर करते हुए सिद्धांत ने वीडियो की कहानी बताते हुए लिखा… ‘कॉलेज में था, बीकॉम के साथ-साथ जैसा कि लोग करते हैं CA कर रहा था। एक नेशनल टैलेंट हंट में हिस्सा लिया… जीता मैं, नाचे हम दोनों। उसके बाद मेरा आत्मविश्वास उफ… उस रात सोये नहीं मैं और मेरा परिवार… मेरा नाम गूंजा स्टेज पर, वो भी सुशांत सिंह राजपूत की आवाज में। वाह।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘मम्मी-पापा को लगा कि कुछ तो बात होगी मुझमें भी… CA छोड़ो बेटा, हीरो बनते हैं… परमिशन मिल गई। मेरी पहली जीत, मेरी शुरुआत। आजकल भी नींद नहीं आती। ये वीडियो हजार बार देखा है। सोचा शेयर करूं या नहीं…? फिर सोचा दोनों भाई तोड़ के नाचे हैं, शेयर करना तो बनता है गुरू। @sushantsinghrajput’

सोचा था मिलेंगे तो कहूंगा- मैं वही लड़का हूं

14 जून को जिस दिन सुशांत की मौत की खबर आई थी उस दिन सिद्धांत ने इसी इवेंट का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘ये फोटो बहुत खास है, सोचा था कि जब फिर कभी मिलेंगे तो दिखाउंगा और पूछूंगा- आपको याद है? मैं वही लड़का हूं। यहीं से मेरा सफर शुरू हुआ था, और आप उसमें हमेशा रहेंगे भाई।’

सुशांत के लिए CBI जांच का समर्थन किया

सिद्धांत ने भी सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में CBI जांच की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर #CBIINQUIRYFORSUSHANT लिखते हुए संस्कृत का एक श्लोक लिखा। जिसका मतलब होता है… ‘सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है । सब सत्य पर आधारित है’।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal: Reconsider flight ban decision, say travel agents’ organisations

Fri Aug 14 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: August 14, 2020 10:29:21 am However, sources said the government had no plan to revoke the flight ban decision immediately. (File) Two travel agents’ organisations have urged the West Bengal government to reconsider the decision to suspend passenger flights to Kolkata from […]

Breaking News

Recent Posts