विधवा बहू ने मां-बाप और मामा के साथ मिलकर सास को उतारा मौत के घाट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर थाना इलाके में एक वृद्धा की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि उनकी विधवा बड़ी बहू ने ही अपने मां-बाप और मामा के साथ मिलकर सास की नृशंस हत्या की है। मृतका की पहचान 60 साल की सूजामणि गायन के तौर पर हुई है। गिरफ्तार बहू का नाम सुजाता गायन है। उसके पिता अजय ओरांग, मां मालिनी मंडल और मामा बासु मंडल की भी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा उस टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी गाड़ी में डालकर शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा जा रहा था।

लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि कोलकाता पुलिस की गश्ती टीम ने प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में एक पीली टैक्सी को रोका था। इसमें बड़ी बहू, अपने मां बाप और मामा के साथ सवार थे। इनसे पूछताछ की गई तो इनकी बातें संदिग्ध लगीं जिसके बाद टैक्सी की तलाशी ली गई। 

तब उसमें से सब्जी का एक बोरा बरामद हुआ। उसे खोलने पर उसमें से खून से लथपथ हालत में वृद्धा का शव बरामद किया गया। उसके बाद बहू को उसके मां-बाप, मामा और ड्राइवर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि सास कथित तौर पर बेटे की मौत के बाद बहू पर अत्याचार करती थी। इसी की वजह से उसने अपने मां बाप और मामा के साथ मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई।

गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात तीन बजे के करीब सबसे पहले बहू के सिर पर धारदार हथियार से हमले किए गए जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ी थी। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरकर टैक्सी से ले जाया जा रहा था। उसी समय प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में कोलकाता पुलिस की गश्ती टीम ने टैक्सी को रोककर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ है।

यह खबर भी पढ़े: CBSE Latest update: 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर आयी बड़ी खबर

यह खबर भी पढ़े: गहलोत सरकार के लिए राहत की खबर, बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

জয় হে! এই প্রথম নায়াগ্রা ফলস-এর সামনে উড়বে ভারতীয় পতাকা

Fri Aug 14 , 2020
টরন্টোর ভারতীয় কনসোল জেনারেল অপূর্ব আগরওয়াল জানিয়েছেন, কানাডার আরও দুটি বিখ্যাত জায়গায় কাল তেরঙা উড়বে। Source link

Breaking News

Recent Posts