Faridabad Husband Wife Murder Case Updates On Haryana Police Investigation; Accused Arrested | पति आपत्तिजनक फोटो के दम पर रिश्तेदार महिला को कर रहा था ब्लैकमेल, भाई को पता चला तो बेरहमी से कर दी थी दोनों की हत्या

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad Husband Wife Murder Case Updates On Haryana Police Investigation; Accused Arrested

फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक सुखवीर और उसकी पत्नी मोनिका। दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले थे।

  • फरीदाबाद के जसाना गांव में हाथ-पैर बांधकर पति-पत्नी की हत्या को दिया था अंजाम
  • चार आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम, सुखबीर को गोली मारी थी और मोनिका की गर्दन तोड़ी थी

फरीदाबाद जिले के जसाना गांव में दिनदहाड़े पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सुखबीर और उसकी पत्नी मोनिका की हत्या उसके रिश्तेदार विष्णु ने खुद तीन गुंडों के साथ मिलकर की थी। पुलिस का कहना है कि सुखबीर के पास विष्णु की बहन के आपत्तिजनक फोटो थे, जिसके दम पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बहन ने यह बात विष्णु को बता दी थी। इसके बाद उसने गुंडों के साथ मिलकर सुखबीर और उसकी पत्नी मोनिका की बेरहमी से हत्या कर दी। विष्णु की बहन, रिश्ते में मोनिका की भाभी लगती थी।

इस हालत में मिला था मोनिका का शव।

ये थी पूरी वारदात
जसाना गांव की रहने वाली मोनिका की शादी 2013 में फतेहपुर चंदीला निवासी सुखबीर के साथ हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। मोनिका मायके में ही अलग मकान बनाकर रहती थी। मंगलवार शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसके घर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। बदमाशों ने सुखबीर की गोली मारकर हत्या की थी, जबकि पत्नी मोनिका की गर्दन तोड़ दी थी। दोनों के हाथ बंधे हुए थे। मोनिका शाम को पड़ोस से हर रोज दूध लेकर आती थी। मंगलवार को वह रात तक दूध लेने नहीं गई तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। यहां पति-पत्नी के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इस तरह पकड़े गए आरोपी
एसीपी क्राइम अनिल राव की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें चार लोग घर में घुसते हुए नजर आए और बाहर निकलते दिखे। इस फुटेज को गांववालों व परिचितों को दिखाया गया। इन चारों में से एक का चेहरा मोनिका के रिश्तेदार विष्णु से मिलता था। पुलिस ने शक के आधार पर उसके मोबाइल की वारदात के समय लोकेशन देखी। उसके बाद विष्णु को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मृतक सुखबीर और मोनिका। (फाइल फोटो)

आपत्तिजनक फोटो के दम पर सुखबीर कर रहा था ब्लैकमेल
पुलिस ने बताया कि मृतक सुखबीर के पास विष्णु की बहन की आपत्तिजनक फोटो थी। इस फोटो के दम पर सुखबीर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यह बात रक्षाबंधन के दिन बहन ने भाई विष्णु को बता दी। इस खुन्नस में विष्णु ने यूपी मेरठ के तीन भाड़े के बदमाशों के साथ मिलकर सुखबीर और मोनिका की हत्या कर दी।

विष्णु के साथ ये हैं आरोपी
मेरठ के रहने वाले सोनू (22) पुत्र कटार सिंह, यतिन उर्फ छोटू (22) और कुलदीप कुमार उर्फ कैलाश सिंह (22)

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jobs for kin if temporary ‘Covid warriors’ fall in the line of duty: Bengal govt

Fri Aug 14 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: August 14, 2020 10:42:50 am “No appointment shall be made under the scheme until the candidate has attained 18 years of age,” the order added. (Representational) The state government has passed an order saying the next of kin of frontline Covid-19 workers […]

Breaking News

Recent Posts