पुलिस कर्मी बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद मां हुई लापता, मचा हड़कंप

जलपाईगुड़ी। एक पुलिस कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद से उसकी मां लापता है। इस घटना से उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी शहर से सटे शानुपाड़ा इलाके में हड़कंप मच गया है। 

बताया गया है कि बुधवार सुबह से पुलिसकर्मी की मां लापता है गुरुवार दोपहर तक उनका कुछ पता नही चल सका है, महिला का फोन भी बंद है। वहीं पुलिस को शक है कि महिला जानबूझकर लापता हुई है ताकि उसे अस्पताल में भर्ती न होना पड़े। 

पता चला है कि पीड़ित पुलिस कर्मी का घर जलपाईगुड़ी शहर के 11 नम्बर वार्ड के नजदीक शानुपाड़ा इलाके के खड़िया ग्राम पंचायत के अंतर्गत पड़ता है। अभी उनकी पोस्टिंग कालिम्पोंग में हुई हैं। लॉक डाउन के कारण वे पूरे समय शानुपाड़ा स्थित अपने घर पर ही थे। गत दो जून को, वह कलिम्पोंग के लिए एक बस के जरिये  सिलीगुड़ी पहुचे। लेकिन सिलीगुड़ी से कालिम्पोंग जाने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिला जिसके बाद वे फिर शानुपाड़ा अपने घर लौट आए। 10 जून को एक बार फिर वे कालिम्पोंग पहुचे उस समय उनके साथ उनकी मां भी थी। 11 जून को उक्त पुलिसकर्मी को बुखार आ गया। कोरोना का संदेह होने पर उन्होंने अपनी लार का परीक्षण कराया। उस समय, पुलिसकर्मी की मां कालिम्पोंग से शानुपाड़ा स्थित अपने घर लौट आयी थी। मंगलवार रात पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद पीड़ित पुलिसकर्मी को मंगलवार रात ही सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेकिन समस्या यह है कि पीड़ित पुलिसकर्मी की मां लंबे समय से अपने बेटे के साथ थी। इस वजह से वह भी कोरोना से भी संक्रमित हो सकती है। वह इलाके के विभिन्न लोगों के घरों में भी गयी हुई थी। तो उसके माध्यम से इलाके के कई लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। महिला के लापता होने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

यह खबर भी पढ़े: संबित पात्रा ने जोरदार वार करते हुए कहा, देश के सबसे गैर जिम्मेदार नेता हैं राहुल गांधी

यह खबर भी पढ़े: पिथौरागढ़ में चीन सीमा पर ITBP और सेना ने बढ़ाई गश्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bollywood News In Hindi : Sushant was the first choice for 'Ram-Leela' and 'Bajirao Mastani' film, revealing Kangana said - 'I will talk openly when there is a fair investigation' | सुशांत थे 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' के लिए पहली पसंद, खुलासा करते हुए कंगना बोलीं- 'निष्पक्ष जांच होने पर खुलकर बात करूंगी'

Fri Jun 19 , 2020
दैनिक भास्कर Jun 19, 2020, 05:00 AM IST कंगना रनोट लगातार सुशांत सिंह राजपूत के समर्थन में अपने मंतव्य जाहिर कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने भट्ट बंधुओं को लताड़ लगाई। यह भी कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो वह खुलकर बोलने को तैयार है। उन्होंने कहा […]

Breaking News

Recent Posts