- Hindi News
- Local
- Haryana
- Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 45614 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra
पानीपत4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना की जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।
- प्रदेश में अभी तक 518 मरीजों की कोरोना से हो चुकी है मौत
- 38348 मरीजों को मिल चुकी है छुट्टी, 6748 एक्टिव मरीज मौजूद
प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की लगातार बढ़ रही तादाद से रिकवरी रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 862 मरीजों के ठीक होने से रिकवरी रेट 84.07 फीसद पर पहुंच गया है। जबकि, 797 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार को पार कर गया है। 7 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि 154 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 132 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 22 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 45614 पर पहुंच गई है। इसमें से 38348 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं और 6748 मरीजों का इलाज चल रहा है।
20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 129, रेवाड़ी में 100, गुड़गांव में 90, अंबाला में 58, करनाल में 53, सोनीपत में 50, पानीपत में 46, रोहतक में 41, नारनौल में 33, सिरसा में 31, हिसार व पंचकूला में 29-29, पलवल में 22, कुरुक्षेत्र में 17, कैथल में 16, झज्जर व चरखी-दादरी में 15-15, भिवानी में 10, नूंह में 6 तथा जींद में 5 संक्रमित मिला। इसके साथ ही फरीदाबाद में 134, गुड़गांव में 106, अंबाला में 88, रोहतक में 86, पानीपत में 75, रेवाड़ी में 62, जींद में 52, सोनीपत में 38, कुरुक्षेत्र में 35, करनाल में 33, पंचकूला में 28, पलवल में 23, हिसार व सिरसा में 20-20, फतेहाबाद में 14, झज्जर में 12, कैथल में 11, नूंह में 9, नारनौल में 4 तथा चरखी-दादरी में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं, सोनीपत व कुरुक्षेत्र में 2-2, फरीदाबाद, गुड़गांव व झज्जर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 817509 पर पहुंच गया है, जिसमें 766184 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5711 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.62 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 84.07 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 30 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 32249 पर पहुंच गया है। कोरोना से 518 मौतों से मृत्युदर 1.14 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 518 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 518 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 370 पुरुष और 148 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 149, गुड़गांव में 129, सोनीपत में 38, पानीपत में 30, रोहतक में 24, अंबाला में 21, रेवाड़ी व कुरुक्षेत्र 14-14, करनाल व झज्जर में 13-13, नूंह में 12, हिसार व पलवल में 10-10, सिरसा में 7, भिवानी व यमुनानगर में 8-8, जींद में 6, फतेहाबाद में 4, पंचकूला में 3, कैथल में 2 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
