इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ एक फीसदी बढ़कर रहा 369 करोड़ रुपये

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का जून में समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ एक फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 369.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ज्ञात हो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 365.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजारों को शुक्रवार को दी गई सूचना में बैंक ने कहा कि पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान उसकी कुल आय लगभग दोगुना होकर 11,446.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,832.12 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने जारी एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून, 2019 तिमाही तथा जनवरी-मार्च, 2020 की तिमाही के आंकड़ें एकल आधार पर विलय से पहले के हैं, ऐसे में चालू तिमाही के आंकड़ों की तुलना उनसे नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि एक अप्रैल, 2020 से इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो चुका है।

यह खबर भी पढ़े: आरबीआई सरकार को हस्तांतरित करेगी 57128 करोड़ रुपये का लंभाश

यह खबर भी पढ़े: बहादुरी पदक के लिए ITBP के 21 जवानों के नाम की सिफारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Independence Day 2020 News Flag Hosting Live Updates; PM Narendra Modi Speech Red Fort, 74th Independence Day Photos Video | लाल किले पर इस बार 10 हजार की जगह 4 हजार लोग जुटेंगे, सीटों में 2 गज की दूरी रहेगी; जवान पीपीई किट में नजर आएंगे

Fri Aug 14 , 2020
Hindi News National Independence Day 2020 News Flag Hosting Live Updates; PM Narendra Modi Speech Red Fort, 74th Independence Day Photos Video नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक लाल किले पर होने वाले समारोह में इनविटेशन कार्ड से ही एंट्री मिलेगी इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर होम […]

Breaking News

Recent Posts