After Amazon, Flipkart will also sell alcohol, will be able to order from home | अमेजन के बाद अब फ्लिपकार्ट भी बेचेगी अल्कोहल, घर बैठे घर सकेंगे ऑर्डर

  • Hindi News
  • Business
  • After Amazon, Flipkart Will Also Sell Alcohol, Will Be Able To Order From Home

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई शहरों में जोमैटो, स्विगी और बिगबास्केट जैसी कंपनियां अल्कोहल की डिलीवरी कर रही हैं।

  • इसके लिए फ्लिपकार्ट ने स्टार्टअप डियाजियो के साथ साझेदारी की है
  • पश्चिम बंगाल में शराब का बाजार करीब 27.2 बिलियन डॉलर का है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के बाद अब फ्लिपकार्ट भी अल्कोहल के कारोबार में प्रवेश करने जा रही है। फ्लिपकार्ट भारत के दो शहरों (पश्चिम बंगाल और ओडिशा) में शराब पहुंचाने के लिए स्टार्टअप डियाजियो (Diageo) के साथ साझेदारी की है। रायटर्स में कहा गया है कि एग्रीमेंट के मुताबिक फ्लिपकार्ट के ग्राहक अपने पसंदीदा अल्कोहल का ऑर्डर कर सकेंगे। इसके बाद हिप बार उसे रिटेल आउटलेट्स से लेगा और फिर डिलिवरी करेगा। हिप बार में डियाजिओ की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बंगाल में अल्कोहल मार्केट 27.2 बिलियन डॉलर का है

आईडब्ल्यूएसआर ड्रिंक्स मार्केट एनालिसिस के मुताबिक, बंगाल में शराब पहुंचाने में फ्लिपकार्ट और अमेजन की दिलचस्पी 27.2 बिलियन डॉलर के अल्कोहल मार्केट में पैठ बनाने के लिए एक साहसिक कदम है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य सरकारों ने कहा है कि फ्लिपकार्ट भारतीय अल्कोहल होम डिलीवरी मोबाइल एप्लिकेशन डियाजियो-समर्थित हिप बार की तकनीकी सेवा प्रदाता के रूप में जुड़ी हो सकती है।

चुनौती के साथ मुनाफा भी

बता दें कि 9 करोड़ की जनसंख्या के साथ पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जबकि ओडिशा की आबादी 4.1 करोड़ से अधिक है। ऐसे में इन कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती भी होगी। हालांकि कंपनी को भारी मुनाफा भी होगा। भारत के कुछ राज्य, जैसे गुजरात में शराब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध है। बता दें कि मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी। बाद में इस पर लगी पाबंदी हटा दी गई। पाबंदी हटने के साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी को मंजूरी दे दी गई।

स्विगी और जोमैटो भी पहुंचा रही हैं अल्कोहल

फूड-डिलीवरी स्टार्टअप, स्विगी और जोमैटो ने भी कुछ शहरों में अल्कोहल पहुंचाना शुरू कर दिया है, क्योंकि कंपनियां कोविड-19 महामारी के कारण घर पर रहने वाले लोगों से शराब की मांग को भुनाने लगी हैं। जोमैटो और स्विगी झारखंड और ओडिशा में अल्कोहल की होम डिलीवरी कर रही है। इसके अलावा बिग बास्केट भी बंगाल में अल्कोहल की होम डिलीवरी की तैयारी में है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Five deaths from Corona for the third consecutive day in Surat, number of patients crossed 17 thousand; 1087 new patients found in the state | सूरत में लगातार तीसरे दिन कोरोना से पांच मौतें, मरीजों की संख्या 17 हजार पार; प्रदेश में 1087 नए मरीज मिले

Sat Aug 15 , 2020
Hindi News Local Delhi ncr Gurgaon Five Deaths From Corona For The Third Consecutive Day In Surat, Number Of Patients Crossed 17 Thousand; 1087 New Patients Found In The State सूरत3 घंटे पहले कॉपी लिंक कोरोना से होने वाली मौत सूरत में अब स्थित होती दिख रही है। लगातार तीसरे […]

Breaking News

Recent Posts