PM Modi’s speech on 74th Independence Day said Mahaparva will celebrate next year | स्वतंत्रता दिवस पर जोशीले अंदाज में PM मोदी ने कहा- अगले साल मनाएंगे महापर्व

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे, एक बहुत बड़ा पर्व हमारे सामने है. आजादी के जब 75 वर्ष पूरे होंगे तब उसे संकल्पों की मूर्ति के महापर्व के रूप में मनाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश के शहीदों को याद किया.

प्रधानमंत्री ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण की शुरुआत कोरोना वारियर्स के प्रति आभार जताते हुए की. उन्होंने कहा कि कोरोना के इस असाधारण समय में ‘सेवा परमो धर्म:’ की भावना के साथ अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी जैसे अनेकों लोग चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुलामी का कोई कालखंड ऐसा नहीं था जब हिंदुस्तान के किसी कोने में आजादी के लिए प्रयास नहीं हुआ हो, प्राण अर्पण नहीं हुआ हो. आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग और मां भारती को आजाद करवाने का समर्पण है, आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को नमन करने का पर्व है.

ये भी पढ़े- स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें, जो आपके लिए जानना हैं बेहद जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विस्तारवाद की सोच ने सिर्फ कुछ देशों को गुलाम बनाकर ही नहीं छोड़ा, भीषण युद्धों और भयानकता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

independence day 2020: সবার জন্য এবার হেলথ আইডি, ডিজিটাল হেলথ মিশন ঘোষণা নমোর - "health id for each indian": pm announces national digital health mission

Sat Aug 15 , 2020
হাইলাইটস আয়ুষ্মান ভারত প্রধানমন্ত্রী জন আরোগ্য যোজনার অধীনে এই ন্যাশনাল ডিজিটাল হেলথ মিশন দেশের স্বাস্থ্য পরিষেবাকে অনেকটাই উন্নত করবে বলে আশা করা হচ্ছে। এই প্রকল্পের অধীনে সব ভারতীয় একটি করে হেলথ কার্ড পাবেন, এই কার্ডে তাঁর প্রেসক্রিপশন, ডায়গনস্টিক রিপোর্ট, ডিসচার্জ সামারি-সব স্বাস্থ্য সংক্রান্ত সব তথ্য জমা থাকবে। এই সময় ডিজিটাল […]

Breaking News

Recent Posts