Donald Trump | US President Donald Trump comments on his hair made proposal to roll back water efficiency standards for showerheads. | डोनाल्ड ट्रम्प को बाल धोने में दिक्कत होती थी, अब बदला जाएगा कानून; अमेरिका शॉवरहेड्स के लिए हर मिनट 9.5 लीटर पानी मिलता है

  • Hindi News
  • International
  • Donald Trump | US President Donald Trump Comments On His Hair Made Proposal To Roll Back Water Efficiency Standards For Showerheads.

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, उन्हें इतना पानी नहीं मिलता कि वे अच्छी तरह बाल धो सकें। उनकी इस शिकायत की आलोचना भी हो रही है। (फाइल)

  • अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने पेश किया शॉवर वॉटर के नियम बदलने का प्रस्ताव
  • 1992 में ऊर्जा विभाग ने बाल धोने यानी शॉवरहेड्स के लिए कानून बनाया था

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नहाने के दौरान बाल धोने में दिक्कत हो रही है। इसलिए सरकार ने अब शॉवर वॉटर प्रेशर नियमों में बदलाव की योजना बनाई है। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने प्रस्ताव भी पेश कर दिया है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, बाल धोने के लिए 9.5 लीटर पानी मिलता है। ट्रम्प ने कुछ दिनों पहले कहा था- शॉवरहेड्स की यह सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। मैं जब बाल धोने के लिए जाता हूं तो पानी ठीक से आता ही नहीं।

दूसरों की फिक्र नहीं
अमेरिका में 1992 के एक कानून के मुताबिक शॉवरहेड्स से प्रति मिनट 2.5 गैलन (9.5 लीटर) से अधिक पानी नहीं छोड़ा जाना चाहिए। वहीं ट्रम्प कहते हैं, “शॉवरहेड्स की यह सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। मैं जब बाल धोने के लिए जाता हूं तो पानी ठीक से आता ही नहीं। हाथ धोने के लिए भी पानी कम पड़ जाता है। ऐसे में मैं क्या करूं? क्या ज्यादा वक्त तक शॉवरहेड के नीचे खड़ा रहूं? मैं दूसरों के बारे में नहीं जानता। हां, मेरे बाल ठीक रहने चाहिए।”

लेकिन, कई लोग नाराज
उपभोक्ता अधिकारों यानी कंज्यूमर राइट्स के लिए काम करने वाले संगठनों का कहना है कि नियमों में बदलाव करने से पानी की ज्यादा बर्बादी होगी। एक ऊर्जा संरक्षण समूह के कार्यकारी निदेशक एंड्रयू डेलास्की ने कहा- सरकार का प्रस्ताव मूर्खतापूर्ण है। अगर, राष्ट्रपति अच्छे से शॉवर लेना चाहते हैं तो हम उन्हें अच्छे शॉवरहेड की जानकारी देने वाली कंज्यूमर वेबसाइट के बारे में बता सकते हैं। एक उपभोक्ता विशेषज्ञ डेविड फ्राइडमैन ने कहा कि अमेरिका में घरों में अच्छी क्वालिटी के शॉवरहेड लगे हैं। इन पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मामला कोर्ट में भी जा सकता है। पिछले साल ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में व्यवसायियों एक बैठक में यह कहकर चौंका दिया था कि लोग 10-15 बार टॉयलेट को फ्लश करते हैं, जबकि यह एक बार में हो जाना चाहिए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aditya Chopra to unveil blueprint of YRF Project 50 on Yash Chopra’s 88th birthday : Bollywood News

Sat Aug 15 , 2020
The entire Hindi film fraternity has been buzzing with the rumour that Yash Raj Films is going to have a mega 50th year celebrations starting 2020 and going all through 2021. And we can tell you that the rumours are set to come true in the grandest way possible. Yash […]

Breaking News

Recent Posts