Gurgaon Sonipat (Haryana) Coronavirus Cases Lockdown Unlock Update | Haryana Corona Outbreak/Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Ambala Panipat Karnal | फरीदाबाद में बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम कोरोना पॉजिटिव, तीन जेई और एक सहायक लाइनमैन संक्रमित मिले

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurgaon Sonipat (Haryana) Coronavirus Cases Lockdown Unlock Update | Haryana Corona Outbreak Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Ambala Panipat Karnal

पानीपत/फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।

  • प्रदेशभर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण 518 मरीजों की हो चुकी है मौत

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 45 हजार 614 तक पहुंच गई है। अनलॉक – 3 के 15वें दिन राज्य में कोरोना के 797 मामले सामने आए। अब तक कोरोना के चलते 518 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। फरीदाबाद में बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कोरोना के लक्षण मिलने पर करवाया गया था टेस्ट

फरीदाबाद में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही टीम के तीन जेई (जूनियर इंजीनियर) और एक सहायक लाइनमैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

संक्रमित मिली टीम ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई कर रही थी। टीम के सदस्यों में कोरोना के हल्के लक्षण मिलने पर उनका टेस्ट करवाया गया था, जिसमें सभी पॉजिटिव आए।

प्रदेशभर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पंचकुला में हुए झंडावंदन कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आजादी का दिन कई मायनों में अहम है। हम महामारी के दौर में आजादी का दिन मना रहे हैं। कोरोना ने हमारी आजादी में कुछ बंदिशें लगा दी हैं।

सीएम ने कहा – हम आजाद तो हैं, लेकिन बंदिशें भी साथ में हैं। कोरोना ने हमारे मुंह पर मास्क लगा दिया है, लेकिन वह हमारे हाथों को नहीं बांध पाया है। प्रदेशभर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

रिकवरी रेट भी पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत भरी बात भी सामने आई है। हरियाणा का रिकवरी रेट भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अब तक 38348 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य का रिकवरी रेट 84.7 फीसदी पहुंच गया है।

154 मरीजों की हालत नाजुक, इनमें 22 वेंटीलेटर पर

राज्य में इस समय कोरोना के 6748 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 154 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें से 135 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही है और 22 वेंटीलेटर पर हैं। कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई।

अब तक कोरोना से 370 पुरुष और 148 महिलाओं की मौत

कोरोना से हरियाणा में अब तक 370 पुरुष और 148 महिलाओं की मौत हो चुकी है। मरने वालों में फरीदाबाद के 149, गुड़गांव के 129, सोनीपत के 38, पानीपत के 30, रोहतक के 24, अंबाला के 21, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र के 14-14, करनाल और झज्जर के 13-13, नूंह के 12, हिसार और पलवल के 10-10, सिरसा के 7, भिवानी और यमुनानगर के 8-8, जींद के 6, फतेहाबाद के 4, पंचकूला के 3, कैथल के 2 और नारनौल के अलावा चरखी-दादरी के 1-1 मरीज शामिल हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

R Madhavan’s Rocketry: The Nambi Effect brings out the significant changes in the life of ISRO scientist Nambi Narayanan : Bollywood News

Sat Aug 15 , 2020
Ever since R Madhavan announced his directorial debut with Rocketry: The Nambi Effect, there has been a lot of buzz around the biographical drama which is based on the infamous 1994 espionage case. From the time the film has gone on floors, there have been some very significant changes in […]

Breaking News

Recent Posts