Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 47153 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | 47 हजार पार पहुंचे कोरोना मरीज, 743 नए केस आए, 10 मरीजों ने तोड़ा दम

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 47153 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra

पानीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टर।

  • सिरसा में रिकवरी रेट सबसे निचले पायदान पर मात्र 50 फीसद
  • रविवार को 662 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी

हरियाणा में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या 47 हजार का आंकड़ा पार कर गई। पिछले 24 घंटों में 743 नए मामले आए तो 662 मरीज कोरोना को हराकर घर पहुंचे। वहीं 10 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। 156 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 133 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 23 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

सिरसा जिला रिकवरी रेट में सबसे फिसड्डी
रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 47,153 पर पहुंच गई। इसमें से 39,601 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7014 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना का हॉट स्पॉट एनसीआर में रिकवरी रेट सबसे बेहतर है, जबकि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के गृह जिला सिरसा कोरोना को हराने में सबसे फिसड्डी हैं, यहां रिकवरी रेट मात्र 50.92 है। इसके बाद शिक्षा मंत्री के जिले यमुनानगर का रिकवरी रेट भी निचले पायदान है, जोकि 51.26 है। जबकि एनसीआर में रिकवरी रेट 91.99 पर पहुंच गया है। गुड़गांव प्रदेशभर में कोरोना को हराने में सबसे अव्वल है। फरीदाबाद में 90.95 और पलवल में 90.22 फीसद रिकवरी रेट है।

प्रदेश में इन जिलों में आए 743 मरीज
20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 117, गुड़गांव में 78, कुरुक्षेत्र में 72, पानीपत में 70, अंबाला में 68, रोहतक में 65, करनाल में 57, पंचकूला में 47, सिरसा में 27, नारनौल में 23, हिसार व पलवल में 22-22, सोनीपत में 20, फतेहाबाद में 16, कैथल में 15, रेवाड़ी में 10, झज्जर में 7, भिवानी में 6, नूंह व जींद में 3-3 संक्रमित मिले।

662 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
इसके साथ ही फरीदाबाद में 119, गुड़गांव में 86, अंबाला में 82, सोनीपत में 51, हिसार में 46, करनाल में 43, पंचकूला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 31, कुरुक्षेत्र में 26, रोहतक व जींद में 18-18, फतेहाबाद में 14, सिरसा में 12, नूंह में 10, कैथल में 8 तथा नारनौल, झज्जर व भिवानी में 7-7 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 2-2 तथा रोहतक, पानीपत, करनाल व हिसार में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

83.98 फीसदी पहुंचा प्रदेश का रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 844422 पर पहुंच गया है, जिसमें 791184 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6085 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.62 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 83.98 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 31 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 33311 पर पहुंच गया है। कोरोना से 538 मौतों से मृत्युदर 1.14 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 538 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 538 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 383 पुरूष और 155 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 153, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 40, पानीपत में 33, रोहतक में 25, अंबाला में 21, कुरुक्षेत्र में 16, करनाल में 14, रेवाड़ी में 14, झज्जर में 13, नूंह व यमुनानगर में 12-12, हिसार में 11, पलवल में 10, सिरसा व भिवानी में 8-8, जींद में 6, फतेहाबाद में 4, पंचकूला में 3, कैथल में 2 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সুশান্তের সই জাল করে তাঁর অ্যাকাউন্ট থেকে টাকা সরাতেন রিয়া! উঠে এল তথ্য

Sun Aug 16 , 2020
 রিয়ার বিরুদ্ধে শ্রুতি মোদী রাজসাক্ষী হতেও সম্মত হয়ে যান বলে খবর।  Source link

Breaking News

Recent Posts