Rajya Sabha Election Result 2020 (Rajasthan)/Ashok Gehlot Update | Congress BJP Candidate KC Venugopal Neeraj Dangi Rajendra Gehlot and Onkar Singh Lakhawat | कांग्रेस ने दो और भाजपा ने एक सीट जीती, भाजपा का ही एक वोट रिजेक्ट हुआ; कांग्रेस को 123 वोट जबकि भाजपा को 74 वोट मिले

  • भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे
  • कांग्रेस की 2 और भाजपा की 1 सीट पर जीत लगभग तय थी

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 07:18 PM IST

जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस ने दो तथा भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को 64 वोट, नीरज डांगी को 59 वोट मिले। वहीं भाजपा के राजेन्द्र गहलोत को 54 वोट तथा  ओंकार सिंह लखावत को 20 वोट मिले। साथ ही भाजपा का एक वोट रिजेक्ट हो गया, 2 मतदाता अनुपस्थित रहे। कांग्रेस को 123 वोट मिले जबकि भाजपा को 74 वोट मिले।

प्रदेश में संसद के उच्च सदन की 3 सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। कुल 200 में से 198 वोट डाले गए। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल तथा डूंगरगढ़ से सीपीएम विधायक गिरधारी लाल अस्वस्थ होने के कारण वोट नहीं दे सके। दोपहर दो बजे तक 200 में से 193 वोट डाले जा चुके थे लेकिन इसके बाद कांग्रेस विधायक वाजिद अली के वोट डालने को लेकर भाजपा के ऑब्जेक्शन के कारण मतदान शाम चार बजे तक खिंच गया। 

मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा व उसके सहयोगी विधायक बस से विधानसभा पहुंचे। पहला वोट भाजपा की ओर से तो अंतिम वोट कांग्रेस का रहा। कांग्रेस की ओर से सबसे पहला वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी वोट डाला। इससे पहले कांग्रेस के विधायक बसों से विधानसभा पहुंचे। सभी विधायक छह बसों से विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री विधायकों के साथ ही विधानसभा पहुंचे। विधानसभा पहुंचने पर सभी की स्क्रीनिंग की गई। शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत लगभग तय थी। हालांकि, दोनों ही दलों ने दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। 

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के विधायकों से बात करते हुए।
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के विधायकों से बात करते हुए।

कांग्रेस उम्मीदवार

  • केसी वेणुगोपाल: दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। अभी पार्टी महासचिप के पद पर कार्यरत। नागरिक उड्‌डयन राज्यमंत्री रह चुके हैं।
  • नीरज डांगी: राज्य विधानसभा का तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। डांगी अभी कांग्रेस महासचिप के पद पर कार्यरत हैं।

भाजपा उम्मीदवार

  • राजेंद्र गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर से आते हैं। राजस्थान में मंत्री रह चुके हैं। इनका प्रत्याशी के तौर पर चयन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने किया है  
  • ओंकार सिंह लाखावत: राज्ससभा के पूर्व सदस्य। इनके नाम की घोषणा राज्यसभा चुनाव के नामांकन की तारीख से एक दिन पहले की गई।  

अभी राज्यसभा में राजस्थान से कौन-कौन सदस्य हैं

नाम पार्टी कार्यकाल कब खत्म होगा
ओमप्रकाश माथुर भाजपा   4 जुलाई 2022
केजे अल्फोन्स भाजपा 4 जुलाई 2022
रामकुमार वर्मा भाजपा 4 जुलाई 2022
एचएस डूंगरपुर भाजपा 4 जुलाई 2022
डा. किरोड़ी लाल भाजपा 3 अप्रैल 2024
मनमोहन सिंह कांग्रेस 3 अप्रैल 2024
भ्रूपेंद्र यादव भाजपा 3 अप्रैल 2024

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shadow of LAC tensions over Indian-Chinese community

Fri Jun 19 , 2020
The Indian-Chinese community in Kolkata is anxious about the anti-China sentiments sweeping across the country after the violent clashes in eastern Ladakh, fearing that they and people from northeastern States could be targeted should tensions escalate. What has heightened their anxiety is a robbery at a popular Chinese restaurant in […]

Breaking News

Recent Posts